फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs south africa 3rd t20i match live updates at cape town

INDvSA: टीम इंडिया ने द.अफ्रीका में रचा इतिहास, वन-डे के बाद जीती टी-20 सीरीज

Sun, 25 Feb 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
India vs south africa 3rd t20i match live updates at cape town
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने शिखर धवन (47) और सुरेश रैना (43) रन के शानदार पारी की बदौलत शनिवार को केपटाउन में खेले गए तीसरे व निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 

विज्ञापन


टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 173 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इस मुकाबले में रैना के शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार के इस पूरे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। कुमार ने इस सीरीज के दौरान तीनों मैचों में कुल मिलाकर 7 विकेट झटके।
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत थोड़ी अच्छी नहीं रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा केवल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना ने 27 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्कों की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अर्धशतक से चूक गए।  उन्होंने 40 गेंदों में 3 चोके की मदद से 47 रन बनाए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या (21), एमएस धोनी (12), दिनेश कार्तिक (13), और मनीष पांडे ने 13 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जूनियर डाला ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मॉरिस ने 2 और तबरेज शम्सी ने 1 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी

India vs south africa 3rd t20i match live updates at cape town
भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका को सलामी बल्लेबाज रीजा हेनड्रिक्स के रूप में पहला झटका दिया। वह केवल 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिसर और डुमिनी की जोड़ी ने पारी को संभाला।

इसके कुछ देर के बाद मिलर भी रैना के गेंदबाजी का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने केवल को 24 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेपी डुमिनी ने 41 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, टी-20 में डेब्यू किए क्रिस्टियान जोनकर ने 49 रन बनाए, जबकि फेहरान बेहरादीन ने 15 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा बुमराह, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

बता दें कि इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली पीठ में लगी चोट की वजह से नहीं खेल पाए। उनकी जगह रोहित शर्मा ने कप्तानी की। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने टीम में तीन बदलाव किए। विराट की जगह दिनेश कार्तिक, युजवेन्द्र चहल की जगह अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट की जगह जसप्रीत बुमरहा को शामिल किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने टीम में दो बदलाव किए। सलामी बल्लेहाज जॉन-जॉन स्मट्स की जगह क्रिस्टियान जोनकर और डेन पीटरसन की जगह हारून फांगिसो को शामिल किया। बता दें कि जोनकर का यह डेब्यू मैच था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed