फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa Weather, IND vs SA, 1st Test Day 3: India vs South Africa Today Weather Forecast, Pitch Report SuperSport Park Centurion

IND vs SA Test Day 3 Weather: जानिए तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम, सेंचुरियन टेस्ट में बारिश फिर बिगाड़ सकती है खेल

Tue, 28 Dec 2021 06:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Dec 2021 06:29 AM IST
सार

मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर.कॉम के मुताबिक सेंचुरियन में मंगलवार को बारिश नहीं होगी और आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
South Africa Weather, IND vs SA, 1st Test Day 3: India vs South Africa Today Weather Forecast, Pitch Report SuperSport Park Centurion
तीसरे दिन बारिश के आसार कम हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन बारिश के भेंट चढ़ गया। पूरे दिन बारिश होती रही और एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका। अब सवाल ये है कि सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन यानी 28 दिसंबर को क्या होगा? मंगलवार को सेंचुरियन का मौसम कैसा रहेगा? क्या तीसरे दिन भी बारिश होगी या फिर आसमान साफ रहेगा? 
विज्ञापन


सेंचुरियन में तीसरे दिन बारिश की उम्मीद कम
इन सवालों का जवाब भारतीय फैंस को राहत देने वाला है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर.कॉम के मुताबिक सेंचुरियन में मंगलवार को बारिश नहीं होगी और आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आसमान में कभी-कभी बादल दिखेंगे, नहीं तो ज्यादातर समय आसमान साफ रहेगा। क्लाउड कवर 15 प्रतिशत है। वहीं, आंधी-तूफान आने की संभावना शून्य प्रतिशत है।
विज्ञापन


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


29 दिसंबर को आसमान बादलों से घिरा रहेगा
वहीं, 29 दिसंबर को तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, इस दिन क्लाउड कवर 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। यानी दिन का अधिकतर समय बादलों से घिरा रहेगा। आंधी-तूफान की भी 33 फीसद संभावना है। एक घंटे के आसपास बारिश हो सकती है। हालांकि, इससे खेल को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। मैच के चौथे दिन का खेल भी सही से हो सकेगा।

पांचवें दिन बारिश फिर डालेगी खलल
30 दिसंबर यानी पहले टेस्ट के आखिरी दिन भारी बारिश की संभावना है। इस पूरे दिन बादल आसमान पर मंडराते रहेंगे। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 93 फीसद क्लाउड कवर रहने की संभावना है। वहीं, 39 फीसद आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। 3.8 मिलिमिटर के करीब बारिश होनी की संभावना है। दो से तीन घंटे बारिश हो सकती है। 

तीसरे दिन 98 ओवरों का खेल होगा
मंगलवार को यानी टेस्ट के तीसरे दिन खेल आधा घंटे पहले शुरू होगा। अंपायर दूसरे दिन की भरपाई के तौर पर समय बढ़ाएंगे और 90 की जगह 98 ओवर का खेला होगा। भारतीय टीम फिलहाल तीन विकेट पर 272 रन बना चुकी है। केएल राहुल 122 रन और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर लुंगी एनगिडी ने तीन विकेट लिए हैं। 

शून्य पर आउट हुए चेतेश्वर पुजारा
पहले दिन कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। मयंक अग्रवाल 60 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा शून्य और विराट 35 रन बनाकर आउट हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed