INDvSA: टीम इंडिया ने द. अफ्रीका को दी 28 रनों से मात, भुवी-गब्बर रहे मैच के हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवनेश्वर कुमार (5 विकेट) के घातक गेंदबाजी और शिखर धवन के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टी-20 मुकाबले में 20 रनों से करारी मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
जोहानसबर्ग के वॉन्डर्स स्डेडियम में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरो में प्रोटियाज टीम को जीत के लिए 204 रवन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम ने 175 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। भुवनेश्वर कुमार इस मैच के हीरो रहे। उन्हें इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 203 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने आए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए सधी शुरुआत की। 23 रन के स्कोर पर टीम इंडिया का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। वह केवल 21 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेल रहे जूनियर डाला ने कैच आउट कराया।
गब्बर ने खेली बेहतरीन पारी
रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना को भी डाला ने ही कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद यहां से कप्तान विराट और शिखर ने पारी संभाली। 9वें ओवर में कप्तान विराट तबरेज शम्सी की गेंदों पर LBW आउट हुए। उन्होंने 26 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से 'गब्बर' शिखर धवन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदो में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा मनीष पांडे (29) और एमएस धोनी (16) रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जूनियर डाला ने 2, जबकि तबरेज शम्सी, मॉरिस और फेह्लुक्वायो ने 1-1 विकेट लिए।
टीम इंडिया के 204 रन का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 175 पर ही सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रीजा हेन्ड्रिक्स ने 50 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। वहीं, फेहरान बेहरादीन ने 27 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 39 रन की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 24 रन देकर 5 सबसे अधिक 5 विकेट झटके। इसे अलावा जसप्रीत बुमराह, युजवेन्द्र चहल और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट लिए।
रैना ने आते ही लगाए चौके-छक्के
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में अपने टीम में चार बदलाव किए, जिसमें जेजे स्मट्स, रीजा हेन्ड्रिक्स, डेन पेटर्सन और टी-20 इंटरनेशनल मैच से अपना डेब्यू कर रहे युवा तेज गेंदबाज जूनियर डाला को शामिल किया। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टीम में जयदेव उनादकट और करीब एक साल बाद टीम में वापसी कर रहे सुरेश रैना को शामिल किया।