{"_id":"633331b5dbcd690edb3b5b28","slug":"india-vs-south-africa-1st-t20-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-ind-vs-sa-t20-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 1st T20 Live Streaming: बुमराह-अर्शदीप के साथ अफ्रीका को हराने उतरेगा भारत, जानें कहां देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 1st T20 Live Streaming: बुमराह-अर्शदीप के साथ अफ्रीका को हराने उतरेगा भारत, जानें कहां देखें मैच
Wed, 28 Sep 2022 01:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:10 PM IST
सार
India vs South Africa (IND vs SA) 1st T20 Live Streaming, Telecast: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी। इस सीरीज में जीत मिलने पर टीम इंडिया का आत्मविश्वास और बेहतर होगा।
विज्ञापन
तेम्बा बावुमा और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में है। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। इसी साल जून के महीने में दक्षिण अफ्रीका ने भारत का दौरा किया था। पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूट गई थी। सीरीज का निर्णायक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में दोनों टीमें यह सीरीज जीतने के लिए बेताब होंगी।
भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था और टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि, अंतिम ओवर की गेंदबाजी भारत के लिए चिंता का विषय रही है। इस सीरीज में कप्तान रोहित इसी कमजोरी पर काम करना चाहेंगे। आइए जानते हैं सीरीज के पहले मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला 28 सितंबर यानी बुधवार को है।
Report: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच की मेजबानी का ऑफर, बीसीसीआई ने दिया यह जवाब
Report: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच की मेजबानी का ऑफर, बीसीसीआई ने दिया यह जवाब
कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से है। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
IND vs SA: टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले डरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान, कहा- नई गेंद का सामना करना बड़ी चुनौती
IND vs SA: टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले डरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान, कहा- नई गेंद का सामना करना बड़ी चुनौती
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।
IND A vs NZ A: सैमसन की कप्तानी पारी और राज बावा की घातक गेंदबाजी से जीता भारत, न्यूजीलैंड-ए का 3-0 से सफाया
IND A vs NZ A: सैमसन की कप्तानी पारी और राज बावा की घातक गेंदबाजी से जीता भारत, न्यूजीलैंड-ए का 3-0 से सफाया
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीकाः क्विंटन डीकॉक, रेजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम/रिली रोसोउ, तेम्बा बावुमा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन/ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, एनरिक नोर्तजे।