{"_id":"63332c0d6ff9ff5f9f4bf958","slug":"south-african-captain-temba-bavuma-says-facing-new-ball-in-india-is-a-challenge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले डरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान, कहा- नई गेंद का सामना करना बड़ी चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले डरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान, कहा- नई गेंद का सामना करना बड़ी चुनौती
Tue, 27 Sep 2022 10:29 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:29 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले तेम्बा बावुमा ने कहा है कि भारत में नई गेंद का सामना करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन
तेम्बा बावुमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर से होनी है। इससे पहले ही अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा डरे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय जमीन पर स्विंग गेंदबाजी का सामना करना उनकी टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए टी20 विश्व की तैयारियों के लिहाज से अहम होगी। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और तीन मैचों की सीरीज में पहला मैच हारने के बाद 2-1 के अंतर से जीत हासिल की। अब दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीम तीन मैचों की सीरीज में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेंगी।
टी20 सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने कहा "भारत में नई गेंद के साथ गेंदबाजों का सामना करना काफी चुनौतीपूर्ण है, वे गेंद को थोड़ा और स्विंग कराते हैं, जबकि वह दक्षिण अफ्रीका में कम स्विंग के अभ्यस हैं। हमारी कोशिश शुरुआत में कम से कम विकेट गंवाने की होगी। साथ ही तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे। लेकिन हां, भुवी और बुमराह हमेशा नई गेंद के साथ आपको चुनौती देंगे।"
Women's Asia Cup: भारत का दावा सबसे मजबूत पर हालिया फॉर्म बांग्लादेश के साथ, जानें किस टीम में कितना दम ?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। इस सीरीज के लिए भुवनेश्वर को आराम दिया गया है। बुमराह, उमेश यादव, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विराट और रोहित को लेकर बावुमा ने कहा “जाहिर है, रोहित और विराट बड़े नाम हैं और जैसा आपने देखा कि उनके प्रदर्शन ने टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाया है। हम सामने से आगे आने की उम्मीद करते हैं, और इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आप उन लोगों से टीम में काफी आत्मविश्वास और एक्स-फैक्टर लाने की उम्मीद करते हैं।"
Report: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच की मेजबानी का ऑफर, बीसीसीआई ने दिया यह जवाब

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पिछली टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी। ऐसे में बावुमा यह सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, "पिछली बार जब हम यहां आए थे तो हमारी परीक्षा हुई थी, हमें चुनौती दी गई थी, लेकिन मुझे लगता है कि हमने इसका काफी अच्छा जवाब दिया। हम उम्मीद करते हैं कि यह एक अच्छी सीरीज होगी। यह विश्व कप से पहले की आखिरी सीरीज है, हम वे जो कुछ भी हैं, अंतराल को भरने के लिए देख रहे होंगे।"
दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के पहले सीजन में नीलामी में किसी टीम ने बावुमा पर दांव नहीं लगाया था। ऐसे में उनके पास साबित करने के लिए बहुत कुछ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह अलग चीज है। यहां उनकी भूमिका देश का नेतृत्व करना और विश्व कप से पहले टीम को सही तरीके से तैयार करना है। उन्होंने कहा "मैं यहां यह सुनिश्चित करने के लिए हूं कि विश्व कप टूर्नामेंट से पहले टीम बेहतर स्थिति में रहे। बाकी सभी चीजों से मैं व्यक्तिगत स्तर पर निपटूंगा। लेकिन यहां टीम के भीतर होने के नाते, मैं जब तक देश के लिए खेल रहा हूं। मेरी कोशिश टीम की सेवा और नेतृत्व को बेहतर करने की होगी।"