फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A beat New Zealand A in 3rd ODI, clean sweep series; Sanju Samson, Tilak Verma, Raj Bawa, Shardul Thakur

IND A vs NZ A: सैमसन की कप्तानी पारी और राज बावा की घातक गेंदबाजी से जीता भारत, न्यूजीलैंड-ए का 3-0 से सफाया

Tue, 27 Sep 2022 09:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 27 Sep 2022 09:12 PM IST
सार

भारत ने पहला वनडे सात विकेट और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था। तीसरा वनडे 106 रन से जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया किया। वहीं, इससे पहले तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज भी 1-0 से टीम इंडिया ने अपने नाम की थी।

विज्ञापन
India A beat New Zealand A in 3rd ODI, clean sweep series; Sanju Samson, Tilak Verma, Raj Bawa, Shardul Thakur
राज बावा (बीच में) को बधाई देते साथी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-ए ने तीसरे और आखिरी अनाधिकारिक वनडे में न्यूजीलैंड-ए को 106 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 49.3 ओवर में 284 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 50 और शार्दुल ठाकुर ने 51 रन बनाए।
विज्ञापन

 

जवाब में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 178 रन पर समेट दिया। अंडर-19 वर्ल्ड कप के स्टार ऑलराउंडर राज बावा ने चार विकेट लिए। भारत ने पहला वनडे सात विकेट और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था। वहीं, इससे पहले तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज भी 1-0 से टीम इंडिया ने अपने नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

India A beat New Zealand A in 3rd ODI, clean sweep series; Sanju Samson, Tilak Verma, Raj Bawa, Shardul Thakur
सैमसन को अर्धशतक लगाने पर बधाई देते न्यूजीलैंड के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। अभिमन्यू ईश्वरन और राहुल त्रिपाठी ने पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी निभाई। अभिमन्यू 35 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी भी 18 रन बनाकर पवेलियन चलते बने।
विज्ञापन

कप्तान सैमसन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर डाली। तिलक 62 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। श्रीकर भरत कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन बनाकर पवेलियन चलते बने।

India A beat New Zealand A in 3rd ODI, clean sweep series; Sanju Samson, Tilak Verma, Raj Bawa, Shardul Thakur
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
सैमसन 68 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। ऋषि धवन ने 46 गेंदों में 34 रन की पारी खेली, जबकि राज बावा चार रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर ने आखिर में 33 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन की आक्रामक पारी खेली।

कुलदीप यादव छह गेंदों में पांच रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल चाहर एक रन और कुलदीप सेन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। जैकब डफी, मैथ्यू फिशर और रिप्पोन ने दो-दो विकेट लिए। जो वॉकर और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिया।

India A beat New Zealand A in 3rd ODI, clean sweep series; Sanju Samson, Tilak Verma, Raj Bawa, Shardul Thakur
शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत भी अच्छी रही। चेड बोवेस और डेन क्लीवर ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

रचिन रवींद्र दो रन, मार्क चैपमैन 11 रन, रॉबर्ड ओडोनेल छह रन, टॉम ब्रूस 10 रन, माइकल रिप्पोन 29 रन बनाकर आउट हुए। लोगन वान बीक (6),  जैकब डफी (1) और मैथ्यू फिशर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। जो वॉकर एक रन बनाकर नाबाद रहे।

IND A vs NZ A HIGHLIGHTS, 3rd ODI: Samson's India beats New Zealand by 106  runs, seals 3-0 win; Raj Bawa picks four wickets - Sportstar

भारत की ओर से राज बावा ने 5.3 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं, राहुल चाहर और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। ऋषि धवन और राहुल त्रिपाठी को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed