फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa 1st T20: First Time Seven players have hit three or more sixes in a single T20 match; Shreyas Iyer Equals Aaron Finch Record, Wayne Parnell, David Miller and Rassie Van Der Dussen Record

IND vs SA 1st T20: पहली बार एक टी-20 में सात बल्लेबाजों ने तीन या उससे ज्यादा छक्के लगाए, श्रेयस अय्यर ने भी बनाया खास रिकॉर्ड

Fri, 10 Jun 2022 03:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Jun 2022 03:53 PM IST
सार

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 में श्रेयस अय्यर ने भी अपनी 36 रन की पारी में खास रिकॉर्ड बनाया। वह दो मैचों के बीच आउट होने से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
India vs South Africa 1st T20: First Time Seven players have hit three or more sixes in a single T20 match; Shreyas Iyer Equals Aaron Finch Record, Wayne Parnell, David Miller and Rassie Van Der Dussen Record
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी-20 मैच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने मैच में रिकॉर्ड रन चेज करते हुए भारत को हराया। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 का अपना सबसे बड़ा टोटल (211 रन) बनाया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज (212 रन) करते हुए जीत हासिल की। 

विज्ञापन


इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। दोनों टीमों को मिलाकर कुल सात विकेट गिरे। भारत ने चार विकेट गंवाए थे और दक्षिण अफ्रीका ने भी तीन विकेट गंवाए। इस मैच में रनों का अंबार लगा और दोनों टीम को मिलाकर कुल 423 रन बने। इस मैच में सात बल्लेबाज ऐसे थे जिन्होंने तीन या इससे ज्यादा छक्के लगाए। ऐसा किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार हुआ। 

विज्ञापन

India vs South Africa 1st T20: First Time Seven players have hit three or more sixes in a single T20 match; Shreyas Iyer Equals Aaron Finch Record, Wayne Parnell, David Miller and Rassie Van Der Dussen Record
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की ओर से ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन छक्के लगाए।  वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने चार, रसी वान डर डुसेन ने पांच और डेविड मिलर ने पांच छक्के लगाए। यह एक रिकॉर्ड है कि किसी एक टी-20 मैच में सात बल्लेबाजों ने तीन या इससे ज्यादा छक्के लगाए। 

इससे पहले दो ऐसे मैच हैं जिसमें छह बल्लेबाजों ने तीन या इससे ज्यादा छक्के लगाए थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2009 में क्राइस्टचर्च में हुए मैच और न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2021 में डुनडिन में हुए मैच में छह बल्लेबाजों ने तीन या इससे ज्यादा छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

India vs South Africa 1st T20: First Time Seven players have hit three or more sixes in a single T20 match; Shreyas Iyer Equals Aaron Finch Record, Wayne Parnell, David Miller and Rassie Van Der Dussen Record
डेविड मिलर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 में श्रेयस अय्यर ने भी अपनी 36 रन की पारी में खास रिकॉर्ड बनाया। वह दो मैचों के बीच आउट होने से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रेयस पिछली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में आउट हुए थे। तब वह 25 रन बना सके थे।
विज्ञापन

इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में श्रेयस तीनों मैच में नाबाद रहे थे और अर्धशतक जड़ा था। पहले मैच में श्रेयस ने नाबाद 57, दूसरे टी-20 में नाबाद 74 और तीसरे मैच में नाबाद 73 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रेयस ने 36 रन बनाए। इस तरह श्रेयस ने दो मैचों में आउट होने के बीच कुल 240 रन बनाए। 

इससे पहले एरॉन फिंच ने दो मैचों में आउट होने के बीच 240 रन बनाए थे। तब वह एक मैच में नाबाद 68 रन और दूसरे मैच में 172 रन बना सके थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर, चौथे नंबर पर हाशिम अमला और पांचवें स्थान पर मार्टिन गुप्टिल हैं।

दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आउट होने के बीच सबसे ज्यादा रन
बल्लेबाज दो मैचों में आउट
होने के बीच पारियां
दो मैचों में आउट
होने के बीच कुल रन
एरॉन फिंच 68*, 172 240
श्रेयस अय्यर 57*, 74*, 73*, 36 240
डेविड वॉर्नर 100*, 60*, 57*, 2*, 20 239
हाशिम अमला 69*, 97*, 58 224
मार्टिन गुप्टिल 91*, 78*, 47 216

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज 32 साल के वेन पार्नेल ने भी इस मैच में रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के बीच सबसे ज्यादा मैच मिस किया है। पार्नेल ने इस मैच से पहले पिछला टी-20 2017 में खेला था। इस बीच (2017 से 2022) दक्षिण अफ्रीका ने 51 टी-20 मैच खेले। यानी दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बीच पार्नेल का गैप 51 मैचों का रहा।

इस मामले में उन्होंने कुन की बराबरी की। कुन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2011 से 2017 के बीच 51 टी-20 मैच मिस किए थे और टीम से बाहर रहे थे। 2017 में उनकी वापसी हुई थी।

दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टी-20 मैचों के बीच सबसे ज्यादा मैच मिस करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी कितने मैच
मिस किए
साल
एच कुन 51 2011-17
वेन पार्नेल 51 2017-22
मोर्ने वान विक 35 2011-15
मर्चेंट डी लेंग 29 2012-14
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed