फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan: Women Team At Kotla

मजेदार क्षण जब फील्डर ने बाउंड्री पार जाकर पकड़ी गेंद

Sat, 19 Mar 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan: Women Team At Kotla

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में रोमांच के अलावा कई और दिलचस्प मौके भी आते हैं जो तनाव के क्षण के बीच प्रशंसकों का मनोरंजन कर देती है।

विज्ञापन


कोलकाता के ईडन गार्डंस में महेंद्र सिंह धोनी और शाहिद अफीरीदी की पुरुष टीमों के बीच मुकाबले से पहले दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में दोनों देशों की महिला टीम के बीच मैच खेला गया। लो स्कोरिंग होने के बावजूद यह मैच भी कांटे का रहा।
विज्ञापन


लेकिन मैच में भारतीय बल्लेबाज अपने ही घर में बड़ा स्कोर करने से चूक गईं और सिर्फ 96 रन ही बना सकीं। हालांकि इस पारी में भारतीय बल्लेबाज जब रन के लिए खासकर गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रही थीं तो 16वें ओवर की चौथी गेंद पर एक जोरदार शॉट खेला गया वेदा कृष्णामचारी की ओर से।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णामचारी ने गेंदबाज नीदा दार की फुलटॉस गेंद पर वाइड लॉग ऑन की दिशा में खेल दिया जिसे पाक क्षेत्ररक्षक ने शानदार ड्राइव लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद कुछ दूर लुढ़ककर रुक भी गई। इस बीच एक और क्षेत्ररक्षक गेंद को लेने के लिए गई लेकिन वह गेंद को उठाने के दौरान सीमारेखा के पार चली गई और जब उसने गेंद उठाई तो उसका एक पैर सीमारेखा के पार तो दूसरा पैर सीमारेखा के अंदर था।
 

जब शर्मसार होने से बच गई पाक टीम की क्षेत्ररक्षक

India vs Pakistan: Women Team At Kotla
इस शॉट पर पर फैसला थर्ड अंपायर से हुआ जिसमें गेंद को चौका करार दिया गया। क्षेत्ररक्षण के दौरान गेंद सीमारेखा को हल्का सा छूते हुए आगे बढ़ गई थी, लेकिन इस शानदार प्रयास के बाद दूसरे क्षेत्ररक्षक ने जिस लापरवाही के साथ गेंद को उठाया वो हर किसी को हंसाने के लिए काफी था। अब सोचिए कि गेंद ने शुरुआत में सीमारेखा को नहीं छूआ होता तो इस लापरवाही से ही भारत को चौका मिल जाता।

एक खास बात और, भारतीय पारी का 20वां ओवर डाला जा रहा था और एक भी छक्का नहीं लगा था। पाक क्षेत्ररक्षकों ने शानदार क्षेत्ररक्षण करते हुए भारत के कई चौके भी रोके। अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर शिखा पांडे तेजी से पीछे जाते हुए गेंद को स्वीप की दिशा में उठा दिया और फाइन लेग पर चला गया शानदार छक्का।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed