फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs pakistan: virat kohli score Most 50 plus scores in T20 World Cups

विराट उपलब्धि: कोहली ने बनाया कीर्तिमान, टी-20 विश्व कप में बने सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

Mon, 25 Oct 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 25 Oct 2021 12:19 AM IST
सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टी-20 विश्व कप में अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल कर ली।

विज्ञापन
india vs pakistan: virat kohli score Most 50 plus scores in T20 World Cups
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 49 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही विराट ने टी-20 विश्व कप में अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह विश्व कप में सबसे अधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने टी-20 विश्व कप में 10 अर्धशतक लगाए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाजी क्रीस गेल हैं। गेल ने नौ अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर सात अर्धशतक के साथ श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं। 

विज्ञापन


भारत ने भारत को 10 विकेट से हराया 
अगर मैच की बात करें तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत रही। महज छह रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने अपने दो महत्वपूर्ण गंवा दिए। वहीं, 31 के स्कोर पर भारत को सूर्यकुमार यादव (11) के रूप में तीसरा झटका लगा। इसके बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत ने टीम इंडिया को पारी को संभाला। भारतीय कप्तान ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 53 और रविंद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 39 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान के बाबर आजम (68) और मोहम्मद रिजवान (79) ने नाबाद रहते हुए पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत दिला दी। यह पहला मौका था जब पाकिस्तान ने वर्ल्डकप में भारत को हराया है। 
विज्ञापन


टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी

  • 10 - विराट कोहली
  • 9 - क्रिस गेल
  • 7 - महेला जयवर्धने
  • 6 - तिलकरत्ने दिलशानी
  • 6 - रोहित शर्मा
  • 5 - एबी डीविलियर्स
  • 5 - शेन वॉटशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed