फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan Team India Share Heartwarming Moment With Pakistan Skipper Bismah Maroof's Daughter fatima After icc Women's World Cup Match

India vs Pakistan: भारत ने जीता मैच, लेकिन इस पाकिस्तानी लड़की ने जीता टीम इंडिया का दिल, देखें वीडियो

Sun, 06 Mar 2022 08:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Mar 2022 08:49 PM IST
सार

भारत ने रविवार (छह मार्च) को माउंट माउंगानुई में जीत के साथ आईसीसी महिला विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत की। टीम इंडिया ने इस मैच को तो 107 रन से अपने नाम कर लिया, लेकिन एक पाकिस्तान लड़की ने उनका दिल जीत लिया।

विज्ञापन
India vs Pakistan Team India Share Heartwarming Moment With Pakistan Skipper Bismah Maroof's Daughter fatima After icc Women's World Cup Match
बिस्माह मारूफ की बेटी के साथ भारतीय महिला टीम - फोटो : आईसीसी ट्विटर

विस्तार

भारत ने रविवार (छह मार्च) को माउंट माउंगानुई में जीत के साथ आईसीसी महिला विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत की। टीम इंडिया ने इस मैच को तो 107 रन से अपने नाम कर लिया, लेकिन एक पाकिस्तान लड़की ने उनका दिल जीत लिया। दरअसल, पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ मैच में अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं। भारतीय महिला टीम उनकी नन्ही सी बेटी के साथ खेलती हुई नजर आई।
विज्ञापन


आईसीसी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें भारतीय खिलाड़ियों को मारूफ और उनकी बेटी के साथ एक तस्वीर के लिए पोज देते देखा जा सकता है। पाकिस्तानी टीम को हराने के बाद सबसे पहले एकता बिष्ट पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में गईं। एकता ने मारूफ की सात महीने की बेटी को दुलार किया और उसके साथ खेलने लगीं। फिर धीरे-धीरे कई भारतीय महिला खिलाड़ी वहां पहुंच गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मारूफ की बेटी फातिमा के साथ भारत की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना और विकेटकीपर ऋचा घोष भी दुलार करते हुए नजर आईं। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पिछले साल पुरुष वर्ल्ड कप के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिजवान को गले से लगा लिया था। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी लंबे समय तक आपस में बात करते हुए देखे गए थे। तब भारतीय खिलाड़ियों की मैच हारने के बावजूद इस भावना के लिए तारीफ हुई थी।
 

महिला वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाए। टीम के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। स्नेह राणा ने नाबाद 53 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 52 और दीप्ति शर्मा ने 40 रनों का योगदान दिया। इन चारों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सकीं।



245 रन के लक्ष्य के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम 43 ओवर में 137 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने चार विकेट लिए। झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा को दो-दो सफलता मिली। भारतीय टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से 10 मार्च को हैमिल्टन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed