फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan T20 World Cup 2022 IND vs PAK Match Promo OUT See Video Here

T20 World Cup: सामने आया भारत-पाक मैच का प्रोमो वीडियो, भारतीय फैन्स ने किया 'दिल से रिक्वेस्ट'

Sun, 02 Oct 2022 11:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Oct 2022 11:39 PM IST
सार

फैन्स बेसब्री से भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसी को लेकर यह प्रोमो बनाया गया है कि इस बार टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच मत हारना।

विज्ञापन
India vs Pakistan T20 World Cup 2022 IND vs PAK Match Promo OUT See Video Here
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को इस महीने टी20 वर्ल्ड कप खेलना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-12 राउंड के मैच से करेगी। इसके लिए ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक मजेदार प्रोमो वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन


फैन्स बेसब्री से भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसी को लेकर यह प्रोमो बनाया गया है कि इस बार टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच मत हारना। पिछली बार पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया सेमीफाइनल के रेस से बाहर हो गई थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोमो वीडियो की शुरुआत एक बच्चे से होती है, जो खुद को शर्मा जी का बेटा बताता है। वह दर्दनापुर नाम के शहर में रहता है। बच्चा बताता है कि यहां के लोगों के नाम में सिर्फ दर्द है, जीवन में नहीं। वीडियो में दिखाया गया है कि सभी लोग पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर टीम इंडिया को चीयर करते हैं। दर्द कितना भी बड़ा हो, लेकिन उस शहर के लोग रोते नहीं हैं।


मगर पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की हार के बाद दर्दनापुर के सभी लोग रोने लगते हैं। यह देखकर वह बच्चा कहता है- ''दिल से रिक्वेस्ट है, इस बार जीतकर भुला दो पिछली हार और खत्म करो इंतजार।'' पिछले साल टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथों में थी। वहीं, इस बार रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed