{"_id":"61747928c68f8b501d438cee","slug":"india-vs-pakistan-t20-world-cup-2021-match-5-big-records-can-be-made-in-the-india-pakistan-match-kohli-rohit-bumrah-and-babar-azam-can-make-history","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: महामुकाबले में बन सकते हैं ये चार बड़े रिकॉर्ड, कोहली और बुमराह के पास भी इतिहास रचने का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: महामुकाबले में बन सकते हैं ये चार बड़े रिकॉर्ड, कोहली और बुमराह के पास भी इतिहास रचने का मौका
Sun, 24 Oct 2021 08:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:49 PM IST
सार
हम आपको ऐसे ही पांच रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं जो इस मैच में भी बन सकते हैं या फिर उन्हें पूरे विश्व कप का समय लग सकता है...
विज्ञापन
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला आज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी-20 विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। हम आपको ऐसे ही पांच रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं जो इस मैच में बन सकते हैं...
विज्ञापन
1. बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनेंगे
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बुमराह ने 50 मैच में 59 विकेट लिए हैं। भारत की ओर से इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में वह दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (63 विकेट) हैं। चहल का इस विश्व कप में चयन नहीं हुआ है। ऐसे में बुमराह के पास चहल को पीछे छोड़ने का मौका है।

2. विराट कोहली बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने अब तक 285 चौके लगाए हैं। वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। यदि कोहली इस मैच में 15 चौके लगा देते हैं, तो वे टी-20 में 300 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल, आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 295 चौके के साथ टॉप पर हैं। उनकी टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। ऐसे में कोहली के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

3. फील्डिंग में भी रोहित बना सकते हैं रिकॉर्ड
रोहित एक कैच लेते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 43 कैच लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। बतौर फील्डर रोहित फिलहाल सुरेश रैना के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक पर हैं। दोनों ने 42-42 कैच लिए हैं। वैसे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी हैं, लेकिन उन्होंने बतौर विकेटकीपर कैच लिए हैं। धोनी ने करियर के दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 91 कैच लिए थे।

4. बाबर आजम और पाकिस्तान रच सकता है इतिहास
विश्व कप में अब तक पाकिस्तान भारत को नहीं हरा सका है, चाहे वो वनडे विश्व कप हो या टी-20 विश्व कप। ऐसे में पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम के पास यह शर्मनाक रिकॉर्ड पीछे छोड़ने का मौका है। अगर पाकिस्तान टीम जीतती है, तो बाबर भारत को हराने वाली पाकिस्तान टीम के पहले कप्तान बनेंगे।