फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs pakistan semi final icc under 19 world cup twitter reactions

INDvPAK: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट के सजदे में झुका ट्विटर, क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाएं

Tue, 30 Jan 2018 11:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
india vs pakistan semi final icc under 19 world cup twitter reactions
भारतीय अंडर 19 टीम

भारतीय अंडर-19 टीम ने मंगलवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 203 रन के विशाल अंतर से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला शनिवार को हेगले ओवल में ऑस्ट्रेलिया से होगा। 

विज्ञापन


टीम इंडिया ने शुभमन गिल (102*) के शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 272 रन बनाए। इसके बाद इशान पोरेल (4 विकेट) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाक को सिर्फ 69 रन पर समेटा। 
विज्ञापन


क्रिकेट जगत की महान हस्तियां भी युवा क्रिकेटरों के इस प्रदर्शन की मुरीद हो गईं। 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से लेकर क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों से भारतीय अंडर-19 टीम को शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चलिए गौर करते हैं कि स्टार क्रिकेटरों ने भारतीय अंडर-19 टीम को क्या शुभकामनाएं दीं:

सचिन तेंदुलकर समेत दिग्गज क्रिकेटरों ने ऐसे रिएक्शंस दिए

india vs pakistan semi final icc under 19 world cup twitter reactions
शुभम गिल - फोटो : File




(सभी विभागों में शानदार प्रभाव के साथ बेहतरीन खेल, शानदार प्रदर्शन! फाइनल के लिए शुभकामनाएं)




(शुभमन गिल का शानदार शतक, उन्होंने काफी परिपक्वता और जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की, 272 रन का स्कोर बढ़िया है, अब गेंदबाजों की जलवा दिखाने की बारी)




(अच्छा खेले भारतीय अंडर-19 टीम, बेहतरीन टीम प्रयास और वर्ल्ड कप जीतने के एक और कदम करीब पहुंचे)




(अंडर-19 के लड़कों का अतुलनीय प्रदर्शन, फील्डिंग ने काफी प्रभावित किया, पाकिस्तान को एक इंच का भी मौका नहीं दिया, संपूर्ण जीत, फाइनल के लिए शुभकामनाएं)




(टूर्नामेंट में किसी भी टीम से बहुत बेहतर प्रदर्शन, बधाई टीम इंडिया! मील के पत्थर को हासिल करने से सिर्फ एक कदम दूर, वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का अवसर हर दिन नहीं मिलता, इसका मौके का पूरा फायदा उठाना)




(युवा स्टार शुभमन गिल के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया छठी बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी, शुभमन की शानदार बल्लेबाजी और दो कैच भी लाजवाब, शाबाश)




(यह क्रूर था, हमारे लड़कों की शानदार जीत, पाकिस्तान को एकतरफा मात दी, फाइनल के लिए शुभकामनाएं)




(शुभमन गिल की अंडर-19 भारत-पाक मुकाबले में बेहतरीन पारी, आप पर गर्व है, ऐसे ही आगे बढ़ो लड़कों, कप जीतकर आना है, फाइनल के लिए शुभकामनाएं, एक और मैच बस)




(तो भारतीय अंडर-19 टीम फाइनल में पहुंच गई, 203 रन की जीत, पाकिस्तान के खिलाफ अलग ही स्तर का खेल खेला टीम इंडिया ने आज)





(शुभमन गिल के धमाकेदार शतक के बाद इशान पोरेल का बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल, भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed