{"_id":"5d0658048ebc3e3547750f74","slug":"india-vs-pakistan-rohit-sharma-anger-after-catch-out-on-hasan-ali-bowl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: आउट होने के बाद रोहित को आया गुस्सा, दांत पीसकर निकाली भड़ास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: आउट होने के बाद रोहित को आया गुस्सा, दांत पीसकर निकाली भड़ास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 16 Jun 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने शानदारी पारी खेली। मैच के शुरुआत से ही रोहित अपने आक्रामक फॉर्म में नजर आ रहे थे। मगर आउट होते ही उन्हें जबरस्त गुस्सा आया और उन्होंने दांत पिसकर जमकर भड़ास निकाली।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
इस मुकाबले में एक समय रोहित शर्मा को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह कहीं दोहरा शतक न लगा दें, लेकिन 39.2 ओवर में ओवर में हसन अली की मामूली सी गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट हो गए। हसन अली ने उन्हें वहाब रियाज के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। उन्होंने गलत शॉर्ट सिलेक्शन की वजह से उन्हें अपना विकेट गवाना पड़ा।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : पीटीआई
दरअसल, हसन अली की गेंद पर रोहित स्कूप मरना चाहते थे, लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथों में चली गई और हिटमैन चलते बने। इस मैच में रोहित ने 113 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
आउट होने के बाद रोहित शर्मा बेहद गुस्से में पैवेलियन लौटे। एक बार के लिए तो उन्होंने अपना बल्ला भी खुद को मार दिया। रोहित इस मैच में काफी लय में नजर आ रहे थे। रोहित ने इस मैच में अपने वन-डे करियर का 24वां शतक लगाया। उन्होंने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित अपने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले साल 2015 में विराट कोहली ने लगाया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।