WI Inning
44/2 (5.2 ov)
Shai Hope 25(20)*
Shimron Hetmyer 5 (2)
IND elected to bowl
{"_id":"56ed8abc4f1c1b72118b4676","slug":"india-vs-pakistan-match-special-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तो गांगुली की बदौलत हो पाया भारत और पाकिस्तान का मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो गांगुली की बदौलत हो पाया भारत और पाकिस्तान का मैच
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
यह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली की ही दूरदर्शिता थी कि भारी बरसात के बावजूद टी-20 वर्ल्ड कप का भारत-पाकिस्तान मुकाबला धुलने से बच गया। कैब अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद आठ फरवरी को ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत का टी-20 मैच बतौर प्रशासक उनका पहला मुकाबला था, लेकिन थोड़ी बरसात के बाद ही यह मुकाबला धुल गया।
विज्ञापन
यहां तक कि बरसात रुकने के बाद भी मुकाबला नहीं हो सका। कारण था ईडन केपास पूरे मैदान को ढंकने वाले आधुनिक कवर नहीं होना। फिर क्या था मैच आठ फरवरी को धुला और 24 फरवरी को सौरव ने इंग्लैंड से पूरे मैदान को ढंकने वाले आधुनिक कवर मंगवा लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम की शुक्रवार शाम को प्रैक्टिस के बाद पूरे मैदान को इन कवर से ढक दिया गया। शनिवार को दिन भर इन कवर से मैदान ढका रहा। जब शाम को बरसात बंद हुई तो खास बात यह थी कि कवर के नीचे से पानी मैदान पर नहीं गया था और पिच भी सुरक्षित थी।
विज्ञापन
Trending Videos
एक घंटा बारिश में भीगते रहे ग्राउंड कर्मी
ईडन गार्डन पर बिछे कवर्स के नीचे से बरसाती पानी न घुसने पाए इस दौरान ग्राउंड कर्मी एक घंटे की मूसलाधार बरसात में भीगते रहे। दुखद पहलू यह था कि ये कर्मी सिर्फ टी शर्ट पहने हुए थे।
उनके पास बरसात से बचने के लिए रेनकोट तक नहीं था। ये कर्मी तब तक कवर्स पर बैठे रहे जब तक बरसात बंद नहीं हो गई।
उनके पास बरसात से बचने के लिए रेनकोट तक नहीं था। ये कर्मी तब तक कवर्स पर बैठे रहे जब तक बरसात बंद नहीं हो गई।