फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs pakistan could be reschedule in asia cup 2018

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, एशिया कप में पाक के खिलाफ मैच में लगा 'ग्रहण'

Sat, 28 Jul 2018 03:14 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
india vs pakistan could be reschedule in asia cup 2018
india vs pakistan
आईसीसी द्वारा जारी एशिया कप 2018 के मैचों को फिर से री-शेड्यूल करने पर विचार किया जा रहा है। बीसीसीआई ने शेड्यूल पर नाराजगी जताते हुए टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर्स से इसमें बदलाव करने की मांग की है। बीसीसीआई ने 19 सितंबर को पाकिस्तान के साथ भारत के मैच को ध्यान में रखते हुए इस बदलाव की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईसीसी ने हाल ही में एशिया कप 2018 का शेड्यूल जारी किया था। इस शेड्यूल के अनुसार टीम इंडिया को दो मैच लगातार खेलने थे। टीम इंडिया का पहला मैच 18 सिंतबर को क्वालीफायर टीम के साथ रखा गया था, जबकि अगले ही दिन यानी 19 सिंतबर को उसका सामना पाकिस्तान के साथ था।
विज्ञापन


क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए यह शेड्यूल बिलकुल सही नहीं है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों की थकावट का पाकिस्तान को पूरा फायदा मिलेगा। इस वजह से आईसीसी अब इस शेड्यूल में थोड़ा बदलाव कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि अब भारत को मैच पाकिस्तान से 19 सिंतबर की बजाए 20 सिंतबर को हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आईसीसी के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी यह है कि 20 सितंबर को बांग्लादेश का सामना अफगानिस्तान से होगा। ऐसे में एक ही दिन में लगातार दो मैच कराने के लिए आईसीसी को काफी सक्रिय रहना होगा। बता दें कि इस शेड्यूल को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भी मोर्चा खोला था।


शेड्यूल के खिलाफ बोलते हुए सहवाग ने कहा था, 'आज के समय कौन सा देश एक के बाद एक लगातार दो मैच खेलता है। एक खिलाड़ी को मैच के बाद रिकवर होने के लिए कम से कम 48 घंटे का वक्त चाहिए होता है।' साथ ही सहवाग ने कहा कि टीम इंडिया की थकावट का पूरा फायदा पाकिस्तान को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed