फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan Asia Cup handshake controversy Will India receive trophy from Naqvi if they win final?

IND vs PAK: भारत आगे भी जारी रख सकता है पाकिस्तान का विरोध, एशिया कप जीतने पर मोहसिन से नहीं लेगा ट्रॉफी?

Mon, 15 Sep 2025 07:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Sep 2025 07:09 PM IST
सार

समझा जा रहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला नीतिगत है और अगले रविवार को अगर पाकिस्तान से सुपर 4 चरण में फिर मुकाबला होता है तो इसे दोहराया जाएगा। दोनों टीमें 28 सितंबर को फाइनल में भी भिड़ सकती हैं।

विज्ञापन
India vs Pakistan Asia Cup handshake controversy Will India receive trophy from Naqvi if they win final?
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों की तल्खी क्रिकेट के मैदान पर भी देखने मिली जब एशिया कप के मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से धूल चटाई। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों को तवज्जो नहीं दी और मैच खत्म होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे सीधे पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना अब बड़ा विवाद बनता जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी भारत से मुंह की खाने के बाद बौखला गया है और उसने हाथ नहीं मिलाने के लिए मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हटाने की मांग की है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने टीम के इस स्टैंड का समर्थन किया था और मैच के बाद जीत सशस्त्र बलों को समर्पित की थी तथा पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहसिन नकवी ने जताई नाराजगी
इससे पहले सोमवार को पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी भारत के बहिष्कार पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे 'खेल भावना की कमी' बताया और कहा कि भारत ने खेल में राजनीति को घसीटा है। नकवी ने लिखा, 'भारत-पाकिस्तान मैच के बाद खेल भावना की घोर कमी देखने को मिली। राजनीति को खेल में लाना खेल की आत्मा के खिलाफ है। उम्मीद है भविष्य में जीत सभी टीमें गरिमा के साथ मनाएंगी।'
विज्ञापन

पीसीबी ने एसीसी से की शिकायत
पीसीबी यहीं नहीं रुका और उसने समूचे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से शिकायत की और अब आईसीसी के दखल की मांग की है। एसीसी के अध्यक्ष पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी हैं, जबकि आईसीसी अध्यक्ष भारत के जय शाह है। एशिया कप आईसीसी का नहीं बल्कि एसीसी का टूर्नामेंट है। पीसीबी ने पहले कहा था कि पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के समय कहा था कि भारतीय कप्तान से हाथ नहीं मिलाए। पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नवीद चीमा ने एसीसी के समक्ष शिकायत दर्ज करके आरोप लगाया है कि पायक्रॉफ्ट के कहने पर दोनों कप्तानों ने टीमशीट का आदान प्रदान नहीं किया।

'हैंडशेक केवल गुडविल जेस्चर'
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अगर भारत 28 सितंबर को फाइनल में पहुंचता है तो खिलाड़ी नकवी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। नकवी एसीसी प्रमुख होने के नाते विजयी टीम को ट्रॉफी दे सकते हैं। दोनों टीमों ने टॉस और वॉर्मअप के समय भी एक दूसरे से बात नहीं की। दोनों कप्तानों ने टीमशीट मैच रैफरी को सौंपी थी। एक वरिष्ठ बीसीसीआई अधिकारी ने साफ कहा कि हाथ मिलाना केवल एक परंपरा है, कोई नियम नहीं। अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'देखिए, अगर आप नियमों की किताब पढ़ेंगे तो उसमें हाथ मिलाने का कोई जिक्र नहीं है। यह सिर्फ एक गुडविल जेस्चर है और खेल भावना के तहत दुनिया भर में एक परंपरा के रूप में निभाया जाता है।'

फिर पाकिस्तान से हुआ मैच तो भारत का स्टैंड रहेगा बरकरार?
समझा जाता है कि बीसीसीआई और टीम प्रबंधन ने अपने रुख को लेकर आपस में बातचीत की थी क्योंकि मैच खेलने के खिलाफ भारत में विपक्षी दलों से लेकर सोशल मीडिया तक काफी विरोध हो रहा था। मैच खेलने के फैसले का विरोध करते हुए कहा जा रहा था कि पहलगाम आतंकवादी हमले में परिजनों को खोने वाले परिवारों के जज्बात से ऊपर पैसे को रखा जा रहा है। यह भी समझा जा रहा है कि हाथ नहीं मिलाने का फैसला नीतिगत है और अगले रविवार को अगर पाकिस्तान से सुपर 4 चरण में फिर मुकाबला होता है तो इसे दोहराया जाएगा। दोनों टीमें 28 सितंबर को फाइनल में भी भिड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed