{"_id":"68d914d6ce385c56a005bf07","slug":"india-vs-pakistan-asia-cup-2025-final-will-be-screened-live-in-over-100-cinema-halls-across-india-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: सिनेमाघरों में भी देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी मैच, इतने स्क्रीन पर होगा लाइव प्रसारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: सिनेमाघरों में भी देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी मैच, इतने स्क्रीन पर होगा लाइव प्रसारण
Sun, 28 Sep 2025 04:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:28 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए सिनेमाघरों में खास इंतजाम किए गए हैं और देशभर के 100 स्क्रीन पर इसका लाइव प्रसारण होगा। देश के दो प्रमुख सिनेमाघर इसका प्रसारण करेंगे जहां दर्शक इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में यह तीसरी भिड़ंत होगी। इस मैच के लिए सिनेमाघरों में इंतजाम किए गए हैं और प्रशंसक सिनेमा हॉल में भी यह खिताबी मैच देख सकेंगे। भारत और पाकिस्तान के एशिया कप का फाइनल दुबई में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार मैच रात आठ बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दो मुकाबले आसानी से जीते थे और सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इस मैच में भी प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय चल रही है और उसने लगातार छह मैच जीते हैं। भारत ट्रॉफी अपने नाम करने से एक कदम दूर है। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे प्रारूप में खेले गए फाइनल मैच में जीत हासिल की थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर प्रशंसकों में आमतौर पर काफी उत्साह रहता है, लेकिन इस बार हालात बदले हुए नजर आए। दोनों टीमों के बीच ग्रुप चरण के मैच से पहले इस मुकाबले का काफी विरोध हो रहा था और पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने की मांग उठ रही थी। यह स्थिति पहगलाम आतंकी हमले के कारण उत्पन्न हुई थी। हालांकि, भारतीय टीम ने मुकाबला खेला था, लेकिन सूर्यकुमार और टीम के अन्य सदस्यों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाए थे। इस कारण विवाद भी हुआ था और फिर दोनों टीमें 21 सितंबर को सुपर चार चरण में एक दूसरे के सामने थीं। अब लगातार तीसरे रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने जा रहा है।
प्रशंसक सिनेमाघरों में उठा सकेंगे मैच का लुत्फ
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए सिनेमाघरों में खास इंतजाम किए गए हैं और देशभर के 100 स्क्रीन पर इसका लाइव प्रसारण होगा। देश के दो प्रमुख सिनेमाघर इसका प्रसारण करेंगे जहां दर्शक इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए सिनेमाघरों में खास इंतजाम किए गए हैं और देशभर के 100 स्क्रीन पर इसका लाइव प्रसारण होगा। देश के दो प्रमुख सिनेमाघर इसका प्रसारण करेंगे जहां दर्शक इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं।
भारत का दबदबा, लेकिन चोटें चिंता का विषय
अब तक भारत टूर्नामेंट में अजेय रहा है। लगातार छह जीत में केवल श्रीलंका ने सुपर ओवर तक संघर्ष कराया। हालांकि, भारत का यह अभियान पूरी तरह से चोट-मुक्त नहीं रहा। श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिर्फ एक ओवर के बाद ही मैदान छोड़ना पड़ा। इसके अलावा अभिषेक शर्मा को भी ऐंठन की शिकायत हुई थी। हालांकि, मोर्कल ने अभिषेक को फिट बताया है, जबकि हार्दिक पर आज फैसला किया जाएगा।