फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand Series: Ajinkya Rahane to lead in first Test, Rohit Sharma to skip Test series, Virat Kohli to return in 2nd test

IND vs NZ Series: टेस्ट सीरीज के लिए रोहित को मिल सकता है आराम, रहाणे पहले मैच में करेंगे कप्तानी

Thu, 11 Nov 2021 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Nov 2021 05:38 PM IST
सार

पहले टेस्ट में रहाणे कप्तानी करते दिख सकते हैं। वहीं, दूसरे टेस्ट से विराट कोहली वापसी करेंगे और कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा चार रेगुलर खिलाड़ियों को भी टेस्ट सीरीज से आराम दिया जा सकता है।

विज्ञापन
India vs New Zealand Series: Ajinkya Rahane to lead in first Test, Rohit Sharma to skip Test series, Virat Kohli to return in 2nd test
रहाणे पहले टेस्ट में कप्तानी कर सकते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलनी है। टी-20 सीरीज के लिए तो टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है, लेकिन टेस्ट को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, टेस्ट के लिए भी भारतीय टीम का जल्द एलान किया जा सकता है। 17 नवंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज और 25 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


रोहित पर भी है काफी वर्कलोड
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली को पूरी टी-20 सीरीज से आराम मिलने के बाद पहले टेस्ट से भी आराम देने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में पहले रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की बात चल रही थी, लेकिन उन पर भी वर्कलोड के कारण अब अजिंक्य रहाणे को ही कप्तानी सौंपी जाएगी। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विराट दूसरे टेस्ट में करेंगे वापसी
ऐसे में बीसीसीआई रोहित को पूरी टेस्ट सीरीज से आराम देने का फैसला करने जा रहा है। इस स्थिति में बोर्ड को एकबार फिर रहाणे की तरफ ही रुख करना होगा। वहीं, दूसरे टेस्ट से विराट कोहली वापसी करेंगे और कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा चार रेगुलर खिलाड़ियों को भी टेस्ट सीरीज से आराम दिया जा सकता है। इसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित को टी-20 सीरीज के बाद आराम
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ने कप्तानी को लेकर लंबी बातचीत की, क्योंकि विराट पहले ही आराम मांग चुके हैं। ऐसे में रोहित को पहले टेस्ट में कप्तानी सौंपने पर विचार किया जा रहा था। इसके बाद रोहित को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जाता।

हालांकि, रोहित के वर्कलोड को देखने के बाद बोर्ड ने विचार किया कि रोहित को टी-20 सीरीज के बाद आराम मिलना जरूरी है, क्योंकि विराट के साथ-साथ रोहित भी पिछले कुछ समय से रेगुलर क्रिकेट खेल रहे हैं। हाल ही में पूर्व कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और बुमराह ने आराम दिए जाने को लेकर अपनी बात रखी थी।

लगातार छह महीने से बायो-बबल में रहने के कारण भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में थकी हुई दिखी थी। पहले दो मैचों में भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने बड़े अंतर से हराया था। इस वजह से टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई। अगले साल फिर एक विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता।

रहाणे खराब फॉर्म में चल रहे हैं
रहाणे इसलिए बीसीसीआई की पहली पसंद नहीं थे, क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वे खराब फॉर्म में थे। पिछले कुछ समय से बोर्ड उन पर नजर बनाए हुए है। बीसीसीआई फिलहाल उस खिलाड़ी की भी खोज कर रहा है, जो कोहली और रोहित की गैरमौजूदगी में टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभाल सके। 

टीम में भी हो सकता है बदलाव
चार रेगुलर खिलाड़ियों को आराम देने पर टीम के बैटिंग ऑर्डर में भी बड़ी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। केएल राहुल के ओपनिंग पार्टनर के तौर पर शुभमन गिल या मयंक अग्रवाल में से किसी एक खिलाड़ी को चुना जा सकता है। साथ ही केएस भरत और ऋद्धिमान साहा विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए जाएंगे। मध्यक्रम में रहाणे और हनुमा विहारी होंगे।


सीरीज का शेड्यूल
टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। पहला मैच जयपुर, दूसरा मैच 19 नवंबर को रांची और आखिरी मैच 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं, टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। पहला टेस्ट कानपुर में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट तीन दिसंबर से सात दिसंबर के बीच मुंबई में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed