{"_id":"5d25081f8ebc3e6ca302a538","slug":"india-vs-new-zealand-semis-ms-dhoni-joins-sachin-tendulkar-in-elite-list-at-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कीवियों के खिलाफ मैदान पर उतरते ही धोनी ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कीवियों के खिलाफ मैदान पर उतरते ही धोनी ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 10 Jul 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल बारिश के चलते धुल गया। लगातार बारिश होने की वजह से अब यह मुकाबला रिजर्व डे यानी बुधवार को दोबारा से शुरू होगा। इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने खास उपलब्धि हासिल की।
2 of 5
एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और केदार जाधव
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप सेमीफाइनल मैच में मैदान पर उतरते ही 350 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ओवरऑल 10वें और दूसरे भारतीय क्रिकेटर हो गए। धोनी के अलावा इस क्लब में शामिल अन्य टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (463) हैं।
3 of 5
Sachin Tendulkar
- फोटो : social Media
सचिन के अलावा महेला जयवर्द्धने, सनथ जयसूर्या, कुमार संगकारा, शाहिद आफरीदी, इंजमाम उल हक, रिकी पोंटिंग, वसीम अकरम और मुथैया मुरलीधरन भी 350 या इससे ज्यादा वनडे मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडिया vs न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
बता दें कि मंगलवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना शुरू किया था। 46.1 ओवर में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। उसके बाद रुक-रुककर लगातार बारिश होती रही और मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया, जिसके बाद ICC के नियम के तहत मैच को रिजर्व डे पर कराने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
अब दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 10 जुलाई यानी बुधवर को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में ही भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से मैच शुरू होगा। न्यूजीलैंड की टीम 46.1 ओवर से अपनी पारी दोबारा से शुरू होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।