फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs new zealand second odi hamilton

दूसरे वनडे में भी हारा भारत, गंवाई नंबर 1 की रैंकिंग

Wed, 22 Jan 2014 05:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
India vs new zealand second odi hamilton

हैमिल्टन में दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने डकवर्थ लुइस नियम के चलते भारत को 15 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है। इस हार के साथ ही भारत ने नंबर वन की रैंकिंग भी गंवा दी है।

विज्ञापन


जीत के लिए डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर भारत को 42 ओवर में 297 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम इंडिया 41.3 ओवर में नौ विकेट पर 277 रन ही बना सकी। (स्कोरकार्ड)
विज्ञापन


पांच मैचों की सीरीज में भारत 0-2 से पीछे हो गया है। नेपियर में खेला गया पहला वनडे मैच भी भारत 24 रन से हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने संशोधित 42 ओवर में सात विकेट पर 271 रन बनाए। डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक खेल बाधित होने के कारण मैच 42-42 ओवर का कर दिया गया था।


भारत की ओर विराट कोहली ने सर्वाधिक 78 रनों का योगदान दिया। जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 56, अजिंक्य रहाणे ने 36 और सुरेश रैना ने 35 रन बनाए।

पढ़ें- इंग्लैंड की बुरी गत, ढाई महीने में एक भी जीत नहीं

विजयी टीम के लिए तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 72 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 55 रन देकर तीन विकेट झटके थे। भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना ने एक-एक सफलता हासिल की।

शमी ने दिलाई शुरुआती सफलता
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत मार्टिन गुप्टिल और जेसी राइडर ने की। लेकिन मोहम्मद शमी ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर राइडर (20) को कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिला दी।
 
शुरुआती झटके के बाद गुप्टिल ने केन विलियम्सन के साथ कीवी की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। विलियम्सन ने सीरीज में लगातार दूसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली।


हालांकि मार्टिन गुप्टिल 21वें ओवर में सुरेश रैना की गेंद पर मोहम्मद शमी को कैच थमा बैठे। उन्होंने 65 गेंदों में 44 रन बनाए।

बारिश ने डाली खलल
केन विलियम्सन (77) और रोस टेलर (57) ने भी तीसरे विकेट के लिए जमकर साझेदारी करते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। विलियम्सन ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लेते हुए रन बटोरे।

पढ़ें- पाक की टेस्ट में ऐतिहासिक जीत, देखती रह गई श्रीलंका

न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी और अभी 33.2 ओवर ही फेंके गए थे कि बारिश ने खेल रोक दिया।

डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय तक खेल बाधित रहने के बाद मैच फिर से शुरू हुआ और यह मैच अब 42-42 ओवर का कर दिया गया। जब पारी शुरू हुई तो मेजबान टीम को जल्द ही झटका लग गया। विलियम्सन को जडेजा ने स्टंप आउट करा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की।

एंडरसन की आतिशी पारी
बारिश के बाद जब खेल दुबारा शुरू हुआ तो ओवरों की संख्या घटा दी गई जिससे क्रीज पर आते ही मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने आतिशी अंदाज में खेलना शुरू दिया।

पढ़ें- इंग्लैंड के दो क्रिकेटरों ने दिखाई मानवता, बचाई एक की जान

हालांकि खेल शुरू होने के बाद चौथी ही गेंद पर केन विलियम्सन को रवींद्र जडेजा ने स्टंप आउट करा दिया। उन्होंने 77 रन बनाए। उनके बाद क्रीज पर टिके रोस टेलर का साथ देने आए कोरी एंडरसन ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की।

मेजबान टीम ने बारिश के बाद खेल शुरू होने पर 8.4 ओवर में 101 रन ठोक दिए। इस धमाकेदार पारी में कोरी एंडरसन का अहम योगदान रहा जिन्होंने 17 गेंदों में 44 रन (2 चौका और 5 छक्का) बनाए। एंडरसन ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और तीन विकेट भी झटके। इशांत शर्मा ने उनकी आतिशी पारी का अंत किया।

टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दूसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया था।

150 किमी प्रति घंटा की गति से गेंद फेंकने वाले एडम मिलने चोट के कारण वनडे सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर काइली मिल्स को मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed