फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New zealand Ranchi got the host of international match after two years know when was the last match played in JSCA

IND vs NZ: रांची को दो साल बाद मिली अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी, जानें जेएससीए में कब खेला गया था आखिरी मुकाबला

Tue, 21 Sep 2021 11:31 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 21 Sep 2021 11:31 AM IST
सार

रांची में दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया न्यूजीलैंड के विरुद्ध आगामी भारत दौरे पर खेलेगी। साल 2017 में रांची में आखिरी बार इंटरनेशनल मैच का आयोजन  हुआ था। 

विज्ञापन
India vs New zealand Ranchi got the host of international match after two years know when was the last match played in JSCA
जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम रांची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रांची में दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। यह टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रांची में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को इसका शेड्यूल जारी किया। इससे पहले जेएससीए मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मुकाबला हुआ था। 

विज्ञापन


भारत दौरे पर आएगी न्यूजीलैंड की टीम

साल 2021 में न्यूजीलैंड का भारत दौरा प्रस्तावित है। कीवी टीम नवंबर में भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी-20 सीरीज का पहला मैच 17 नवंबर को जयपुर में दूसरा 19 नवंबर को रांची में जबकि, तीसरा मैच कोलकाता में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


2017 में खेल गया था रांची में आखिरी टी-20 मैच

रांची में चार साल पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन किया गया था। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच हुआ। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कंगारुओं को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 9 विकेट से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले हुआ था आखिरी इंटरनेशनल मैच

रांची में दो साल पहले आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। तब इस मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच का आयोजन हुआ था। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को एक पारी और 202 रनों से हराया था। इस मैच के बाद से जेएससीए में अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन नहीं हुआ है। 


रांची में टी-20 इंटरनेशनल में भारत अजेय

भारत फिलहाल रांची में अभी तक एक भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं हारा है्। टीम इंडिया ने यहां पर दो मुकाबले खेले और उनमें जीत दर्ज की है। भारत ने अपना पहला मैच 12 फरवरी 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला जिसमें उसे 69 रनों से शिकस्त दी। उसके बाद टीम इंडिया ने 17 अक्टूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला। इस मैच में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 9 विकेट से हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed