फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand fifth odi match preview at wellington

धोनी की वापसी से बल्लेबाजी होगी मजबूत, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का अंतिम वनडे आज

Sun, 03 Feb 2019 12:09 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand fifth odi match preview at wellington
ms dhoni

चुनौतीपूर्ण हालात में स्विंग गेंदबाजी के सामने पिछले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की वापसी के साथ रविवार को पांचवें और अंतिम वनडे मैच में भारतीय टीम जीत के साथ वनडे सीरीज को खत्म करना चाहेगी। भारतीय टीम के सर्वाधिक अनुभवी क्रिकेटर धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दो मैच नहीं खेल सके थे।  

विज्ञापन

 
चौथे वनडे में भारतीय टीम के 92 रन पर सिमटने के बाद अब आखिरी मैच में उनकी वापसी से भारतीय बल्लेबाजी को बल मिलेगा। वैसे तो भारतीय टीम 3-0 की बढ़त के साथ पहले ही सीरीज अपने कब्जे में कर चुकी है लेकिन 3-2 से बेहतर नतीजा 4-1 होगा लेकिन बेसिन रिजर्व पर तेज हवाओं के बीच हालात उतने अनुकूल नहीं होंगे। 
विज्ञापन


धोनी के आने से मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी जो कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कमजोर लग रहा है। सहायक कोच संजय बांगड़ ने इसकी पुष्टि की कि धोनी यह मैच खेलेंगे। विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए युवा शुभमन गिल को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैमिल्टन में अंबाती रायडू, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक नाकाम रहे। ऐसे में रोहित शर्मा और शिखर धवन केजल्दी आउट होने पर और कोहली की गैर मौजूदगी में उन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

खलील की जगह सिराज को मिल सकता है मौका 

तीन मैचों की टी-20 शृंखला से पहले भारत को अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा चूंकि विश्व कप भी करीब है। इंग्लैंड में भी इस तरह के हालात होंगे जहां स्विंग गेंदबाजों को मदद मिलेगी। रोहित इसे अब तक के सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक कह चुकेहैं और उनसे शिखर धवन के साथ टीम को अच्छी शुरुआत देने की उम्मीद होगी। निलंबन से लौटे हार्दिक पंड्या अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेंगे। यह देखना होगा कि भुवनेश्वर कुमार को आराम देने के बाद मोहम्मद शमी की वापसी होती है या नहीं। टीम प्रबंधन मोहम्मद सिराज को आजमाना चाहेगा क्योंकि खलील अहमद पिछले मैच में प्रभावी नहीं रहे।
 

दूसरी जीत को बेताब न्यूजीलैंड 

वनडे सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड लगातार दूसरी जीत दर्ज करके टी-20 शृंखला में बढे़ हुए हौसलों के साथ उतरना चाहेगी। चौथे वनडे में कोलिन मुनरो की जगह उतरे सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने नाबाद 30 रन बनाए जबकि रॉस टेलर ने पिछली दो पारियों में 93 और नाबाद 37 रन जोड़े। न्यूजीलैंड को अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की कमी खलेगी जो कमर की चोट के कारण बाहर हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट लिए जबकि कोलिन डे ग्रैंडहोम ने तीन विकेट चटकाए।

टीमें : 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टाम लैथम, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, टाड एस्टल, लोकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, मिशेल सेंटनर और टिम साउथी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed