फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Leicestershire Live, 4-day Warm-up Match Live Cricket Score, Commentary

India vs Leicestershire: शुभमन गिल दूसरी पारी में भी फेल, टीम इंडिया ने लिसेस्टरशायर पर बनाई 82 रनों की बढ़त

Fri, 24 Jun 2022 10:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jun 2022 10:52 PM IST
सार

दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में आठ विकेट पर 246 रन बनाए थे। वहीं, लिसेस्टरशायर पहली पारी में 244 रन बनाए थे।

विज्ञापन
India vs Leicestershire Live, 4-day Warm-up Match Live Cricket Score, Commentary
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और लीसेस्टरशायर के बीच चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में आठ विकेट पर 246 रन बनाए थे। वहीं, लिसेस्टरशायर पहली पारी में 244 रन बनाए थे। इस तरह भारत की बढ़त 82 रनों की हो गई है। पहली पारी में नाबाद 70 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीकर भरत 31 रन बनाकर नाबाद हैं। हनुमा विहारी नौ रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन


दूसरी पारी में भारत को एकमात्र झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल ने 38 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंद की पारी में आठ चौके लगाए। शुभमन के साथ लगातार दूसरी पारी में ऐसा हुआ कि क्रीज पर टिकने के बाद उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया हो। उन्होंने पहली पारी में 21 रन बनाए थे।
विज्ञापन


ओपनिंग करने नहीं उतरे रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी पारी में ओपनिंग करने नहीं उतरे। उन्होंने पहली पारी में 25 रन बनाए थे। रोहित की जगह विकेटकीपर श्रीकर भरत को मौका दिया गया। रोहित और शुभमन के अलावा कोई भी ओपनर टीम में नहीं हैं। ऐसे में रोहित दूसरी पारी में भरत से ओपनिंग कराकर उन्हें आजमाना चाह रहे हैं। अगर शुभमन किसी कारण नहीं खेल पाए तो भरत को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 60.2 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 246 रन बनाए थे। दूसरे दिन इसी स्कोर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित करने का फैसला लिया।  
इसके बाद लीसेस्टरशायर टीम की पहली पारी 244 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर दो रन की बढ़त ले ली। लीसेस्टरशायर की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 87 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली।

लीसेस्टरशायर की पहली पारी

India vs Leicestershire Live, 4-day Warm-up Match Live Cricket Score, Commentary
भारत बनाम लीसेस्टरशायर - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने पहले सैमुअल इवांस को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। इवांस एक रन बना सके। इसके बाद लीसेस्टरशायर से खेल रहे चेतेश्वर पुजारा को शून्य पर क्लीन बोल्ड किया। पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की थी।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते ही एकबार फिर वह आउट ऑफ फॉर्म दिखे। मोहम्मद सिराज ने लीसेस्टरशायर को तीसरा और चौथा झटका दिया। उन्होंने पहले लुईस किम्बर को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया।

India vs Leicestershire Live, 4-day Warm-up Match Live Cricket Score, Commentary
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
किम्बर 31 रन बना सके। इसके बाद जोए एविसन को क्लीन बोल्ड किया। एविसन 22 रन बना सके। शमी ने ऋषि पटेल को हनुमा विहारी के हाथों कैच कराया। ऋषि 34 रन बना सके। वहीं, सैमुअल बेट्स आठ रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ऋषभ पंत ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 76 रन की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया। पंत को जडेजा ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, रोमन वॉकर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें जडेजा ने विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया।

India vs Leicestershire Live, 4-day Warm-up Match Live Cricket Score, Commentary
शमी गेंदबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद जडेजा ने नाथन बाउली को भरत के हाथों कैच कराया। बाउली 17 रन बना सके। शार्दुल ठाकुर ने एबिडाइन सकांदे को आउट कर लीसेस्टरशायर की पारी को 244 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को दो-दो विकेट मिला।

टीम इंडिया की ओर से हीरो रहे केएस भरत

India vs Leicestershire Live, 4-day Warm-up Match Live Cricket Score, Commentary
मैच के दौरान शॉट लगाते विराट कोहली - फोटो : BCCI/Twitter

इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज लीसेस्टरशायर के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाया। पारी घोषित होने तक भरत 111 गेंदों पर 70 रन और मोहम्मद शमी 26 गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। फील्ड अंपायर्स ने बारिश की वजह से पहले दिन का खेल जल्दी खत्म करने का फैसला लिया था। 

भरत के अलावा रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए। विराट कोहली 33, रोहित शर्मा 25 और शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर खाता नहीं खोल पाए। 33 रन की अपनी पारी के दौरान कोहली ने चार चौके और एक छक्का लगाया। 

कोहली अंपायर से भिड़ गए
कोहली अपने रंग में दिखाई दे रहे थे, लेकिन वॉकर की गेंद को खेलने से चूक गए। अंपायर ने जोरदार अपील के बाद विराट को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। इस पर कोहली नाराज हो गए और अंपायर से भिड़ गए। अंपायर ने उन्हें आउट देने का कारण बताया। इसके बाद वह पवेलियन लौटे। कोहली ने केएस भरत के साथ छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

India vs Leicestershire Live, 4-day Warm-up Match Live Cricket Score, Commentary
टॉस के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
चार खिलाड़ी लीसेस्टरशायर से खेल रहे
रवींद्र जडेजा 13 और हनुमा विहारी तीन रन बनाकर आउट हुए। लीसेस्टरशायर के लिए रोमन वॉकर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। भारत के चार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा अभ्यास के लिए लिसेस्टशायर की टीम में खेल रहे हैं। 

लीसेस्टशायर के लिए क्यों खेल रहे हैं भारतीय खिलाड़ी
भारत के चार खिलाड़ियों को लीसेस्टशायर की टीम में इस वजह से शामिल किया गया है ताकि सभी भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास करने का पूरा मौका मिल सके। अगर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक ही टीम से खेलते तो कुछ को बल्लेबाजी या गेंदबाजी कम मिलती। इस स्थिति से बचने के लिए भारत के चार खिलाड़ियों को विपक्षी टीम में डाल दिया गया है।

पहले अभ्यास मैच के लिए दोनों टीमें
लीसेस्टरशायर टीम: सैमुअल इवांस (कप्तान), रेहान अहमद, सैमुअल बेट्स (विकेटकीपर), नाथन बाउली, विल डेविस, जॉय एविसन, लुई किम्बर, एबिडीन सकांडे, रोमन वॉकर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed