फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Ireland T20 Playing 11: Suryakumar Yadav, Sanju Samson set to be in playing11; competition between Ruturaj Gaikwad and Rahul Tripathi

IND vs IRE T20: सूर्यकुमार और सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह मिलना तय, ओपनिंग के लिए त्रिपाठी-ऋतुराज में जंग

Sat, 25 Jun 2022 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 25 Jun 2022 02:33 PM IST
सार

इस सीरीज में टीम इंडिया से टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी खेलते दिखाई नहीं देंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में खेलने वाली टीम से ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

विज्ञापन
India vs Ireland T20 Playing 11: Suryakumar Yadav, Sanju Samson set to be in playing11; competition between Ruturaj Gaikwad and Rahul Tripathi
राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और आयरलैंड के बीच रविवार से दो टी-20 मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। इसके लिए टीम इंडिया डबलिन पहुंच चुकी है। दोनों मुकाबले डबलिन के कासल एवेन्यू स्टेडियम में खेले जाएंगे। हार्दिक पांड्या टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, इस दौरे के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के चीफ वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बनाया गया है। 
विज्ञापन

इस सीरीज में टीम इंडिया से टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी खेलते दिखाई नहीं देंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में खेलने वाली टीम से ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर खेलते हुए नहीं दिखेंगे। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली, बुमराह, शमी जैसे खिलाड़ी भी आयरलैंड सीरीज में खेलते नहीं दिखेंगे। ये सभी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारियों में व्यस्त हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत और श्रेयस की जगह राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। कुल मिलाकर इंडिया की बी टीम आयरलैंड का दौरा कर रही है। ऐसे में कोच लक्ष्मण समेत टीम मैनेजमेंट के सामने प्लेइंग-11 को लेकर चुनौती होगी। पंत की जगह संजू सैमसन और श्रेयस की जगह सूर्यकुमार यादव का प्लेइंग-11 में आना लगभग तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार कलाई में चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। इसी वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेले थे। वहीं, सैमसन को दीपक हुड्डा से चुनौती मिल सकती है। हुड्डा बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 सीरीज की तैयारी भी शुरू कर देगी। 

इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर भी संशय बना हुआ है। ऋतुराज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में कुछ खास नहीं कर पाए थे। वह पांच मैचों की पांच पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे। ऋतुराज को राहुल त्रिपाठी से कड़ी चुनौती मिल सकती है। वहीं, ईशान किशन का टीम में चुना जाना तय है। मध्यक्रम में सूर्यकुमार के अलावा सैमसन, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक पर जिम्मेदारी होगी।

गेंदबाजी में रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक की प्लेइंग-11 में जगह अब भी तय नहीं मानी जा रही है। टीम मैनेजमेंट और कोच लक्ष्मण एकबार फिर भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल पर भरोसा जता सकते हैं। वहीं, स्पिन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल पर होगी। खिलाड़ी इस सीरीज के जरिये इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना चाहेंगे।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़/राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन/दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, आवेश खान और हर्षल पटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed