{"_id":"6a4113335c7e11a55d06eb1d","slug":"india-vs-ireland-second-t20-ind-vs-ire-playing-11-prince-yadav-and-suryansh-shedge-will-make-their-t20i-debut-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: भारत ने प्लेइंग-11 में किए दो बदलाव, प्रिंस और शेडगे का डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी का इंतजार जारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: भारत ने प्लेइंग-11 में किए दो बदलाव, प्रिंस और शेडगे का डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी का इंतजार जारी
Sun, 28 Jun 2026 05:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:57 PM IST
सार
भारत के लिए प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से डेब्यू किया। वैभव सूर्यवंशी हालांकि, इस मैच में भी प्लेइंग-11 में शामिल नहीं है और उनका भारत के लिए खेलने का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
सूर्यांश और प्रिंस
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका मिला है। ये दोनों खिलाड़ी इस मैच के जरिये टी20 अंतरराष्ट्रीय में कदम रखने जा रहे हैं। हालांकि, युवा बल्लेबाज सनसनी वैभव सू्र्यवंशी का डेब्यू का इंतजार बढ़ गया है और उन्हें इस मैच में भी मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन
आईपीएल में किया था प्रभावित
- सूर्यांश और प्रिंस टी20 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले क्रमश: 120वें और 121वें खिलाड़ी बने।
- इस प्रारूप में सबसे ज्यादा कैप्स पाकिस्तान के नाम है जिनके 125 खिलाड़ियों ने टी20 डेब्यू किया है।
- प्रिंस इससे पहले वनडे में भी भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं और अब उन्हें टी20 प्रारूप में भी खेलने का मौका मिला है।
- प्रिंस ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था, जबकि सूर्यांश ने पंजाब किंग्स के लिए अपनी भूमिका बखूबी निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले टी20 में हार पर क्या बोले कप्तान श्रेयस?
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस ने कहा, मौसम को देखते हुए हम पहले गेंदबाजी करेंगे। कभी भी बारिश हो सकती है, इसलिए हम इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि सबसे जरूरी बात है कि हालात के हिसाब से जितनी जल्दी हो सके, ढल जाएं। आईपीएल से वापसी करना थोड़ा अलग था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए यह बहुत लंबे समय बाद मेरा पहला मैच था। आप जानते हैं, हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने काफी मैच खेले हैं। यह हमारे (पहला टी20) लिए बस एक बुरा दिन था और उम्मीद है कि आज का दिन अच्छा रहेगा।

सूर्यांश-प्रिंस की तारीफ की
प्लेइंग-11 में बदलाव पर श्रेयस ने कहा, हमने दो बदलाव किए हैं। सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव टीम में आए हैं। दोनों ही डेब्यू कर रहे हैं। शेडगे एक पावरफुल और आक्रामक बल्लेबाज हैं। हां, वह एक शानदार युवा खिलाड़ी हैं जो घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी रन बना रहे हैं। उन्हें यूथ क्रिकेट का काफी अनुभव है। उन्होंने ए टूर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें उसका फायदा मिल रहा है। प्रिंस के लिए निश्चित रूप से यह पहला मैच है, इसलिए मैं उन पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता। जरूरी यह है कि वह यहां आएं और अनुभव हासिल करें। उन्होंने पिछला मैच देखा ही होगा कि हमने कैसे खेला था। इसलिए निश्चित रूप से वह हालात के हिसाब से ढलने के लिए काफी स्मार्ट हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन क्लाटिज, गारेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस, जय मूंदड़ा, मैथ्यू होलार्ड।