INDvENG: पहले टी-20 में भारतीय महिला टीम की करारी हार, इंग्लैंड ने 41 रन से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी में खेले गए पहले टी-20 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 41 रन की करारी हार झेलनी पड़ी। बारसापरा स्टेडियम में सोमवार को हुए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में चार विकेट खोकर 160 रन बनाए।
स्मृति मंधाना ने मैदान पर उतरते ही तोड़ा सुरेश रैना का 'कप्तानी' रिकॉर्ड
जवाब में भारतीय महिलाएं 6 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। तीन मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच भी इसी स्टेडियम में क्रमश: 7 और 9 मार्च को खेला जाएगा। आज भारतीय टीम को नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की बेहद कमी खेली।
161 के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। तीसरे ओवर में ही डेब्यूटेंट हरलीन देओल अपना विकेट गंवा बैठी। अगले ओवर में आज कप्तानी संभाल रही स्मृति मंधाना भी आउट हो गई। इसी ओवर में जेमिमा रॉड्रिग्ज (2) भी चलती बनी।
इसके बाद तो भारतीय टॉप ऑर्डर ताश के पत्तो की तरह बिखर गया। भारतीय दल को अब पूर्व कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज से उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने भी निराश करते हुए महज 7 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। आधी टीम 10वें ओवर में आधी टीम पवेलियन जा चुकी थी।
अंत में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (22 नाबाद) और शिखा पांडेय (23 नाबाद) ने जरूर कुछ अच्छे हाथ दिखाए। मगर यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। इसके पहले इंग्लैंड ने अपनी विकेटकीपर बल्लेबाज टैमी बेयुमोंट की अर्धशतकीय पारी (62) के बूते 160 का स्कोर खड़ा किया था।
बेयुमोंट को उनकी इस पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' से नवाजा गया। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट ने 35 तो कप्तान हीथर नाइट (40) ने भी अच्छी पारियां खेली।
दोनों टीम इस प्रकार थी
भारत: हरलिन देओल, स्मृति मंधाना (कप्तान) मिताली राज, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुणधती रेड्डी, पूनम यादव, राधा यादव, वेदा कृष्णामूर्ति
इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान) टैमी बेयुमोंट, डेनियल व्याट, लॉरेन विनफील्ड, नताली स्काइवर, लिनसे स्मिथ, सोफी डंकली ब्राउन, कैथरीन ब्रंट, अन्या श्रूब्सोले, एलेक्स हार्टले, केट क्रॉस