फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मृति मंधाना ने मैदान पर उतरते ही तोड़ा सुरेश रैना का 'कप्तानी' रिकॉर्ड

Mon, 04 Mar 2019 03:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Mar 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
India vs England: Smriti Mandhana becomes youngest Indian T-20 captain

इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को खेले गए पहले टी-20 में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। 161 रन के लक्ष्य के सामने भारतीय महिलाएं महज 119 रन ही बना सकी और 41 रन से मैच गंवा दिया। इस मैच में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, लेकिन महज 2 रन बनाने के बावजूद वो भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गई।



INDvENG: पहले टी-20 में भारतीय महिला टीम की करारी हार, इंग्लैंड ने 41 रन से पीटा
 

India vs England: Smriti Mandhana becomes youngest Indian T-20 captain

गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में हुए पहले टी-20 इंटरनेशनल में उतरते ही स्मृति सबसे युवा भारतीय टी-20 कप्तान बन गई। उन्होंने ऐसा 22 साल 229 दिन की उम्र में किया। जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था, जिन्होंने 2010 में 23 साल 197 दिन की उम्र में टीम इंडिया की टी-20 क्रिकेट में कमान संभाली थी।

India vs England: Smriti Mandhana becomes youngest Indian T-20 captain
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर

अगर महिला क्रिकेटर्स की बात करें तो मंधाना से पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था। उन्होंने 23 साल 237 दिन की उम्र में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान संभाली थी। याद हो कि नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के चोटिल होने की वजह से टीम की ओपनर स्मृति मंधाना को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में कप्तानी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England: Smriti Mandhana becomes youngest Indian T-20 captain

यह सीरीज अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम की ताकत को परखने का मौका होगा। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप अगले साल 21 फरवरी से 8 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed