फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England Second T20I match preview and prediction Narendra Modi stadium

दूसरा टी-20 कल: सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगा भारत, जीत से इंग्लैंड के हौसले बुलंद

Sat, 13 Mar 2021 01:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 13 Mar 2021 01:40 PM IST
सार

इयोन मॉर्गन के पास ऐसे 12 खिलाड़ी हैं जो आईपीएल खेलते हैं। उनकी टीम अक्तूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप की प्रबल दावेदार है और उन्होंने अपेक्षा के अनुरूप ही प्रदर्शन किया। दूसरा मैच भी अहमदाबाद में ही शाम सात बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
India vs England Second T20I match preview and prediction Narendra Modi stadium
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

विस्तार

पहले मैच में अपने सितारा बल्लेबाजों और मैच जिताऊ खिलाड़ियों की नाकामी से स्तब्ध भारतीय टीम रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। तीन महीने में सीमित ओवरों का भारत का यह पहला मैच था, लेकिन केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल जैसे 'मैच विनर्स' लय में नहीं दिखे। इंग्लैंड ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों में भारत को उन्नीस साबित कर दिया।

विज्ञापन


श्रेयस अय्यर को छोड़कर सब रहे थे फेल
एक हार से हालांकि भारतीय टीम की आलोचना नहीं की जा सकती क्योंकि हार के बाद शानदार वापसी के शऊर में विराट कोहली की टीम माहिर है। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन लगातार खराब फॉर्म के बावजूद खेले और 12 गेंद में चार रन ही बना सके। रोहित शर्मा को लगातार छह टेस्ट खेलने के बाद आराम दिया गया जो ऑस्ट्रेलिया में 14 दिन कड़े पृथकवास में भी रहे थे। शीर्षक्रम पर हालांकि रोहित का खेलना बेहद जरूरी है। भले ही इस बारे में कोई बात नहीं करे, लेकिन कोहली लंबे समय से टी-20 क्रिकेट में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं।

विज्ञापन

विराट के एक्स फैक्टर

कोहली ने हालांकि मैच से पहले 'एक्स फैक्टर' (मैच जिताने वाले खिलाड़ी) की बात की थी लिहाजा ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या से उन्हें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों गैर जिम्मेदाराना तरीके से अपने विकेट गंवा बैठे थे। श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई भारतीय बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की अगुवाई में इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर सका। पांड्या और पंत विकेट की रफ्तार को भांप नहीं सके और गेंद को मिल रही अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर पाए।

बल्लेबाजी में बदलाव असंभव

कोहली ने मैच के बाद कहा था, 'इस विकेट पर मनचाहे शॉट नहीं खेल सके। श्रेयस की पारी इस बात का उदाहरण थी कि क्रीज की गहराई का इस्तेमाल कैसे करना है और उछाल से कैसे निपटना है। बाकी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सके। यह खराब बल्लेबाजी थी और हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।' अय्यर के अच्छे प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है और मध्यक्रम में एक ही जगह खाली है।

विज्ञापन

नई रणनीति से उतर सकते हैं विराट

वैसे कोहली अंतिम एकादश में बदलाव के लिए मशहूर हैं। पहले मैच में तीन स्पिनर्स का दाव उलटा पड़ा था, हो सकता है चहल या अक्षर में से किसी एक की जगह दीपक चाहर को मौका मिल सकता है। शार्दुल ठाकुर और चोट से वापसी कर रहे भुवी ने पिछले मैच में तेंज गेंदबाजी का मोर्चा संभाला था। गेंदबाजों के पास पहले मैच में कुछ था ही नहीं क्योंकि रन बहुत कम बने थे। युजवेंद्र चहल की जगह कल राहुल तेवतिया को भी उतारा जा सकता है जो आक्रामक बल्लेबाजी में भी माहिर है।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, इशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर)।

इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड, सैम करन, टॉम करन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफ्रा आर्चर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed