खुलासा: इंग्लैंड की जीत में चमके रॉबिन्सन ने मारा 'पंजा', बोले- विराट को आउट करने का था सिंपल प्लान
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान को आउट करने के लिए मैंने सिंपल प्लान बनाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड की इस बड़ी जीत में तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने अहम भूमिका निभाई है। इस मैच में इस तेज गेंदबाज ने कुल सात विकेट चटकाए। पहली पारी में रॉबिन्सन ने 16 रन देकर दो विकेट जबकि दूसरी पारी में 65 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी विकेट शामिल था। रॉबिन्सन ने 90वें ओवर की आखिरी गेंद विराट को रूट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
विराट को आउट करने का सिंपल प्लान बनाया था
मैच के बाद इस तेज गेंदबाज ने खुलासा किया कि उन्होंने विराट कोहली को आउट करने के क्या प्लान बनाया था। रॉबिन्सन ने कहा कि भारतीय कप्तान को आउट करने के लिए मैंने सिंपल प्लान बनाया था। रॉबिन्सन ने कहा कि हमने उन्हें चौथे और पांचवें स्टंप पर गेंदबाजी की और गेंद बाहर निकाल रहे थे। मुझे पूरी उम्मीद की कि वे उस गेंद को टच करेंगे और ऐसा ही हुआ। विराट ने बाहर जाती गेंदों को टच किया और गेंद जो रूट का दास्तानों में सीधे चली गई। बता दें कि विराट दूसरी पारी में 55 रन बनाकर आउट हो गए। पहली पारी में विराट के बल्ले से केवल सात रन निकले। इस समय विराट बिल्कुल अपना फॉर्म खो चुके हैं। 2019 के बाद से उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है। मौजूदा सीरीज की पिछली पांच पारियों में विराट 24.80 की औसत से महज 124 रन ही बना पाए हैं।
The winning moment!! 🙌https://t.co/UakxjzUrcE
🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/zHsifDHw7qविज्ञापन विज्ञापन— England Cricket (@englandcricket) August 28, 2021
इंग्लैंड टीम से खेलते हुए पहली जीत थी
वहीं, मैन ऑफ द मैच रहे रॉबिन्सन ने कहा, 'मेरे लिए इंग्लैंड टीम से खेलते हुए पहली जीत थी। मैं बहुत खुश हूं। लीड्स का कंडीशन गेंदबाजी के लिए अच्छा था। जेम्स एंडरसन के साथ गेंदबाजी करना और उनसे सीखना सम्मान की बात है। मैं सीखता रहता हूं और जितना हो सके अच्छा बनने की कोशिश करता हूं।'
A second five-wicket haul in just his fourth Test 🤯
— England Cricket (@englandcricket) August 28, 2021
Congrats Robbo 👏
Scorecard & Videos: https://t.co/XT0G6VUPcB#ENGvIND pic.twitter.com/Hsdp39GMqs
जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास
बता दें कि एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सरजमीं पर 400 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। अंजिक्य रहाणे को आउट करके उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। बता दें कि इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को पारी और 76 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट दो सितंबर से द ओवल में खेला जाएगा।