INDvENG: तीसरे दिन का खेल खत्म, मैच जीतने के लिए भारत को सात विकेट, इंग्लैंड को 429 रन और चाहिए
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा। विराट के 25वें अर्धशतक और अश्विन के पांचवें शतक के बूते भारत ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए, उसे पहली पारी में 195 रन की लीड मिली थी। इस लिहाज से इंग्लैंड को 482 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में तीसरा दिन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए। इंग्लैंड को जीत के लिए अब दो दिन में 429 रन और चाहिए तो भारत सात विकेट लेते ही सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगा। लेन लॉरेंस 29 रन तो कप्तान जो रूट 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए अक्षर पटेल ने दो तो एक विकेट अश्विन ने चटकाया।
लाइव अपडेट
तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?
तीसरे दिन का खेल खत्म
इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा
इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा
अश्विन ने दूसरी पारी का अपना पहला शिकार किया। रोरी बर्न्स 42 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। 15.6 ओवर में जब इंग्लैंड का स्कोर 49 रन था तब कोहली ने स्लिप में आसान कैच लपका।लॉरेंस ने मारा अश्विन को छक्का
दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 गेंद में 15 रन बना चुके हैं। 13.5 ओवर में कदमों के इस्तेमाल के साथ मिड ऑन के ऊपर से हवाई फायर।अश्विन को एक ओवर में दो चौका
रोरी बर्न्स अबतक अच्छे नजर आए हैं। 10वें ओवर में अश्विन को दो चौके लगाए। बर्न्स 22 रन बना चुके हैं तो लॉरेंस का खाता नहीं खुला है। इंग्लैंड का स्कोर 25/1भारत को पहली सफलता
कौन सा भारतीय गेंदबाज लेगा सबसे ज्यादा विकेट?
England need 482 to win👀
— Wisden India (@WisdenIndia) February 15, 2021
Predict India's highest wicket-taker in the second innings. #INDvENG pic.twitter.com/e1uUYazhtV
तीन ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 6/0
पारी की पहली ही बॉल पर रोरी बर्न्स ने इशांत शर्मा को चौका लगाया था।आजतक इतना रन किसी टीम ने नहीं साधा
इंग्लैंड को 482 का लक्ष्य, लेकिन टेस्ट में अबतक 418 से ज्यादा का पीछा नहीं हो सकाInnings Break!
— BCCI (@BCCI) February 15, 2021
An exceptional batting performance from @ashwinravi99 (106) guides #TeamIndia to 286 in the 2nd innings.
Scorecard - https://t.co/Hr7Zk2BVcc #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/1y16Nttsbu