फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England Jack Leach ruled out of remainder of Test series due to injury before match in Rajkot

IND vs ENG: भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, यह अनुभवी स्पिनर सीरीज से हुआ बाहर

Sun, 11 Feb 2024 02:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 11 Feb 2024 02:55 PM IST
सार

जैक लीच के बाहर होने की जानकारी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को दी। इंग्लैंड ने पुष्टि की है कि टीम किसी रिप्लेसमेंट को नहीं बुलाएगी। उनकी टीम में पार्टटाइम जो रूट सहित चार स्पिनर हैं।

विज्ञापन
India vs England Jack Leach ruled out of remainder of Test series due to injury before match in Rajkot
जैक लीच - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। राजकोट में होने वाले मुकाबले से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। उसके अनुभवी स्पिनर जैक लीच सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। वह घुटने की चोट के कारण दूसरे मैच में नहीं खेले थे। अब वह राजकोट, रांची और धर्मशाला में होने वाले मुकाबलों में भी नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन


जैक लीच के बाहर होने की जानकारी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार (11 फरवरी) को दी। इंग्लैंड ने पुष्टि की है कि टीम किसी रिप्लेसमेंट को नहीं बुलाएगी। उनकी टीम में पार्टटाइम जो रूट सहित चार स्पिनर हैं। जैक लीच को हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। इस मैच में इंग्लैंड को जीत मिली थी।
विज्ञापन

अबू धाबी से स्वदेश लौटेंगे जैक लीच
बाएं हाथ के स्पिनर लीच विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाए थे और इंग्लैंड को उनकी कमी महसूस हुई। लीच ने दूसरे टेस्ट के बाद अगले मुकाबले से पहले नौ दिन का ब्रेक बिताने के लिए बाकी टीम के साथ अबू धाबी के लिए उड़ान भरी थी। रविवार को ईसीबी ने बताया कि वह अबू धाबी से स्वदेश लौटेंगे और फिटनेस पर काम करेंगे।

विज्ञापन

ईसीबी ने कहा, ''जैक लीच अगले 24 घंटों में अबू धाबी से घर के लिए उड़ान भरेंगे, जहां इंग्लैंड की टीम राजकोट में तीसरे टेस्ट से पहले रुकी हुई है। लीच अपने फिटनेस के संबंध में इंग्लैंड और समरसेट मेडिकल टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed