फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs england former team india cricketer wasim jaffer trolls prithvi shaw on his picture with rohit sharma in team bus

IND vs ENG: टीम बस में रोहित की जांघ पर बैठे पृथ्वी शॉ, वसीम जाफर ने किया मजेदार ट्वीट

Sat, 21 Aug 2021 02:13 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 21 Aug 2021 02:13 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए भारतीय टीम लीड्स पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला  25 अगस्त से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
India vs england former team india cricketer wasim jaffer trolls prithvi shaw on his picture with rohit sharma in team bus
टीम बस में रोहित शर्मा और पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@WasimJaffer14

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम लीड्स पहुंच चुकी है। टीम इंडिया शुक्रवार को लंदन से लीड्स के लिए रवाना हुई थी। टीम बस में सफर कर रहे पृथ्वी शॉ ने इस यात्रा की कई तस्वीरें सोशस मीडिया पर शेयर की हैं। उनके द्वारा साझा की गई फोटो में हिटमैन रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, शार्दुल ठाकुर अजिंक्य रहाणे दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में एक ऐसी भी फोटो है जिसमें पृथ्वी शॉ रोहित शर्मा की जांघ पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को देख पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने मजे लिए हैं। 

विज्ञापन


जाफर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, जो युवा होते हैं वह किसी से सीट मांगने के लिए पहले उससे पूछते हैं, जबकि जो लीजेंड्स होते हैं वह इस तरह बैठ जाते हैं। जाफर की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इग्लैंड दौरे पर गए कुछ खिलाड़ियों को चोटिल होने के चलते पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान चोट के चलते दौरे से बाहर हो गए थे। जिन भरपाई करने के लिए बीसीसीआई ने इन दोनों क्रिकेटरों को इंग्लैंड भेजा। 

View this post on Instagram

A post shared by PRITHVI SHAW (@prithvishaw)



मौजूदा समय में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। दोनों देशों के बीच नॉटिंघम में खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था जबकि लॉर्ड्स टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के 151 रनों के विशाल अंतर से पटखनी दी थी। वहीं अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed