फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England former team india captain Sunil Gavaskar said Virat Kohli has not really played well

IND vs ENG: कोहली पर जमकर बरसे गावस्कर, बोले- विराट ने वास्तव में अच्छा नहीं खेला

Mon, 16 Aug 2021 04:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 16 Aug 2021 04:06 PM IST
सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि वास्तव में वह अच्छा नहीं खेल रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में कोहली 20 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे। 

विज्ञापन
India vs England former team india captain Sunil Gavaskar said Virat Kohli has not really played well
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर मौजूदा कैप्टन विराट कोहली से काफी खफा हैँ। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान को लेकर बयान दिया है। गावस्कर का कहना है कि कोहली वास्तव में अच्छा नहीं खेल रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी में तकनीकी खराबी आ गई है। विराट दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर जल्दी आउट हो गए थे। 

विज्ञापन

लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। दूसरी इनिंग्स में वह 20 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान भारतीय कप्तान ने सैम करन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद का पीछा किया और बैट का किनारा दे बैठे। विकेटकीपर जोस बटलर ने उनका आसान कैच लपक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए कहा, विराट के लिए वह तरीका अच्छा था जिसके तहत उन्होंने टेस्ट  में करीब 8000 रन बनाए हैं, लेकिन वह ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर खेल रहे हैं और पारी की शुरुआत में वह कुछ ज्यादा ही करने की कोशिश कर रहे हैं, इस दौरान उनके पैर कहीं और हैं और बल्ला कहीं और है, जिसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने वास्तव में अच्छा नहीं खेला है। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, यह इस बहुचर्चित शब्द इरादे के बार में हो सकता है, लेकिन पांच दिनों के खेल में प्रत्येक बल्लेबाज रन बनाने के लिए जाता है, क्या यह तरीका अलग है। कोहली पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा, जब आप विपक्ष पर हमला करने की कोशिश की बात करते हैं, तब क्या आपका यही इरादा है, जैसा कि हमने देखा, यह आपको परेशान कर सकता है। मेरा मानना है कि हर बल्लेबाज को अपना तरीका खोजने के लिए अकेले छोड़ देना चाहिए क्योंकि यह टेस्ट मैच है। 

सुनील गावस्कर के मुताबिक, एकदिवसीय और टी-20 में बिलकुल अलग स्थिति है, लेकिन यहां, विराट को खुद को अंदर लाना और पुराने जमाने के वी में खेलने की कोशिश करना है। वहीं चौथे दिन का खेल समाप्त होने भारत ने 6 विकेट पर 181 रन बना लिए थे और वह इंग्लैंड से 154 रनों से आगे है। 

वहीं विराट कोहली की बात की जाए तो वह टेस्ट क्रिकेट में बीते दो साल से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उन्हें शतक लगाए भी दो वर्ष बीत चुके हैं। विराट ने टेस्ट मैच में अंतिम बार शतक बांग्लादेश के खिलाफ डे/नाइट टेस्ट मैच में कोलकाता में लगाया था। उसके बाद से टेस्ट में विराट के पहले शतक का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed