ENG vs IND: पंत के मुरीद हुए नासिर हुसैन, बताया- टेस्ट सीरीज में किस नंबर पर करें बल्लेबाजी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अगर वह छह नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो यह उनके लिए ठीक नहीं है।
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस बात पर भी अपने विचार रखे कि आगामी टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम के विरुद्ध वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करें। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अगले महीने 4 अगस्त से शुरू होगी। नासिर हुसैन का मानना है कि अगर इंग्लैंड में पंत टेस्ट सीरीज के दौरान छह नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो यह उनके लिए सही नहीं है।
पंत इन दिनों कोरोना संक्रमित होने की वजह से क्वारंटीन हैं और भारतीय टीम के साथ डरहम नहीं गए हैं। मौजूदा समय में वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शानदार फॉर्म में हैं और एक विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने पहली पसंद के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनकी हालिया विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए नासिर का मानना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनके लिएनंबर 6 पर बल्लेबाजी करना ठीक नहीं है।
नासिर हुसैन ने डेली मेल से बात करते हुए कहा, जैसा की मैंने भारतीय टीम को देखा है अगर इंग्लैंट की टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाती है तो वह तेंज गेंबाजों पर ज्यादा भऱोसा करेगी। ऐसे में पंत को छठे नंबर पर उतारना एक स्थान ज्यादा होगा। इसके बाद उन्होंने कहा, शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, अगर मैदान पर गेंद घूमती है तो रवींद्र जडेजा और आर अश्विन एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं।
नासिर हुसैन ने इस दौरान संकेत दिया कि पंत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सातवें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आना चाहिए। उनके मुताबिक, इंग्लैंड की परिस्थितियों में तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ खेलना सही रहेगा। उन्होंने कहा कि जडेजा की जगह टीम में एक बल्लेबाज को शामिल किया जाए जो पंत के नंबर छह पर बैटिंग कर सके।