फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेडियम में नहीं गूंजेगी तालियों की गड़गड़ाहट, जब मैदान पर 1000वां टेस्ट खेलने उतरेगी इंग्लैंड

Tue, 31 Jul 2018 11:30 AM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
india vs england first test match 10000 seats will be empty
england cricket team

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को एजबेस्टन में खेला जाएगा। दोनों देशों के लिए सीरीज का पहला मुकाबला काफी अहम है। इसके बावजूद कल स्टेडियम में दर्शकों की संख्या काफी कम हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि स्टेडियम में करीब 10,000 सीटें खाली रहने वाली हैं।

india vs england

india vs england first test match 10000 seats will be empty
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : icc

काउंटी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी के मुताबिक गलत शेड्यूल की वजह से टिकटों की बिक्री काफी कम हुई हैं। ऐसे में एजबेस्टन टेस्ट के पहले दो दिन लगभग 10000 सीटें खा रह सकती हैं। दरअसल पहला टेस्ट मैच बुधवार को शुरू होगा जबकि तीसरा टेस्ट मैच ट्रेंटब्रिज में शनिवार को जबकि पांचवां टेस्ट मैच ओवल में शुक्रवार को शुरू होगा। काउंटी चाहती हैं कि टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू हों।

india vs england first test match 10000 seats will be empty
team india test

काउंटी के मुख्य कार्यकारी नील स्नोबॉल ने बताया कि बुधवार को मैच शुरू किए जाने की वजह से टिकटें उतनी नहीं बिक सकी जितनी बिकनी चाहिए थीं। बता दें कि  भारत को पांचवें टेस्ट मैच के कुछ दिन बाद ही एशिया कप में खेलना है और इसलिए पांच मैचों की यह सीरीज छह सप्ताह में समेट दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs england first test match 10000 seats will be empty
इंग्लैंड - फोटो : getty

स्टेडियम में फैंस कम आने की वजह से ईसीबी भी काफी मायूस हैं। दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट मेंस टीम का यह 1000वां टेस्ट मैच है। आईसीसी क्रिकेट काउंटसिल (आईसीसी) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को उसके 1000वें टेस्ट के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
india vs england first test match 10000 seats will be empty
इंग्लैंड - फोटो : espncricinfo

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 1877 में पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन सबसे पहले अपना 1000वां टेस्ट मैच खेलने का गौरव इंग्लैंड की टीम को मिलेगा। इंग्लैंड ने अब तक 999 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से वो 357 जीता है और 297 में हार है। इसके अलावा 345 मैच ड्रॉ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed