फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिताली की बायोपिक में काम करने के लिए उतावली हैं पन्नू

Mon, 30 Jul 2018 08:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu keen to play Mithali Raj in cricketers biopic
मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर बनने वाली बायोपिक पर इस भारतीय एक्ट्रेस ने दिलचस्पी दिखाई है और वह इस पर काम करना चाहती हैं।

Taapsee Pannu keen to play Mithali Raj in cricketers biopic
तापसी पन्नू

सामाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तापसी पन्नू ने मिताली राज के जीवन पर बनने वाली बायोपिक पर कहा, 'अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार नहीं हुई है। इसलिए अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। अभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं और इसके अलावा अभी स्क्रिप्ट भी नहीं लिखी गई है। यदि वह मुझे यह फिल्म ऑफर करते हैं तो मुझे खुशी होगी। मैं वाकई खेल से जुड़ा बायोपिक करना चाहती हूं।'

Taapsee Pannu keen to play Mithali Raj in cricketers biopic
मिताली राज

भारतीय महिला टीम के कप्तान मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। वह वन-डे मैच में 6,000 से ज्यादा रन बनाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। वह पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिनकी कप्तानी में महिला टीम दो बार आईसीसी विश्व कप (2005, 2017) के फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu keen to play Mithali Raj in cricketers biopic
मिताली राज

35 वर्षीय मिताली ने टीम इंडिया के लिए 10 टेस्ट, 194 वन-डे और 77 टी-20 मैच खेले हैं। अपनी जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर मिताली ने कहा, 'मुझे वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स से जुड़कर काफी खुशी हो रही है। आशा है कि यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों को इंसपायर करेगी, खासकर युवा लड़कियों को ज्यादा।'

विज्ञापन
Taapsee Pannu keen to play Mithali Raj in cricketers biopic
मिताली राज

बता दें कि वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने मिताली पर बनने वाली बायोपिक के राइट्स ले लिए हैं। मालूम हो कि इससे पहले महिला बॉक्सर मैरी कॉम की जिंदगी पर भी बायोपिक बनी थी, जिसका किरदार प्रियंका चोपड़ा ने अदा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed