{"_id":"6a562b14e0084ee6c3031757","slug":"india-vs-england-first-odi-most-odis-wickets-for-india-in-england-150th-odi-wicket-for-bumrah-stats-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: एक विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह ने किस मामले में जडेजा को पीछे छोड़ा? वनडे में पूरे किए 150 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: एक विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह ने किस मामले में जडेजा को पीछे छोड़ा? वनडे में पूरे किए 150 विकेट
Tue, 14 Jul 2026 05:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:57 PM IST
सार
लंबे समय बाद वनडे प्रारूप में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बुमराह इंग्लैंड में भारत के सबसे सफल वनडे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की। बुमराह ने एक विकेट लेते ही सभी भारतीय गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया और बताया दिया कि इंग्लैंड की धरती पर किस तरह उनका दबदबा है। बुमराह ने जैसे ही इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया वो इंग्लैंड में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
लंबे समय बाद वनडे में खेलने उतरे बुमराह
बुमराह लंबे समय बाद भारत के लिए वनडे मैच में खेलने उतरे। बुमराह ने इससे पहले आखिरी बार भारत के लिए वनडे मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था। ये मैच आईसीसी वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला था। इसके बाद से बुमराह राष्ट्रीय टीम के लिए टेस्ट और टी20 में तो खेले, लेकिन 50 ओवर के प्रारूप में अब तक खेलने नहीं उतरे थे। अगला विश्व कप होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है, ऐसे में बुमराह को ज्यादा से ज्यादा मैच में खेलना होगा।

इंग्लैंड की धरती पर बुमराह का दबदबा
बुमराह अब इंग्लैंड में भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया है। जडेजा ने इंग्लैंड में भारत के लिए वनडे में 30 विकेट लिए हैं, लेकिन बुमराह ने ब्रूक का विकेट लेने के साथ ही जडेजा को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं जिन्होंने इंग्लैंड में 28 वनडे विकेट लिए हैं।

सबसे कम गेंदों पर 150 वनडे विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय
जसप्रीत बुमराह ने वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। अगर गेंदों के लिहाज से बात करें, तो वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे सफल तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 4605 गेंदों में अपने 150 विकेट पूरे किए। भारत के लिए वनडे में सबसे कम गेंदों पर 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम है जिन्होंने 4070 गेंदों पर ऐसा किया था। वहीं, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने 4513 गेंदों पर वनडे में 150 विकेट पूरे किए थे।