फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England accidental curator is preparing pitch for Chennai test match

यह नौसिखिया तैयार कर रहा चेन्नई की पिच, एक कॉल ने बनाया कपड़ा व्यापारी से इंटरनेशनल क्यूरेटर

Tue, 02 Feb 2021 01:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Feb 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
India vs England accidental curator is preparing pitch for Chennai test match
वी रमेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन वन-डे मैच की लंबी सीरीज का आगाज पांच फरवरी से होने जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक में शुरुआती दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। कोरोना काल में ठप पड़ी खेल गतिविधियों के बाद देश में इस सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है, इसके अलावा चेन्नई टेस्ट मैच एक अन्य कारण से भी याद रखा जाएगा। भारत की क्रिकेट परंपराओं पर गौर करें तो लंबे अनुभव के बाद ही किसी मैदानकर्मी को इंटरनेशनल पिच बनाने का मौका मिल पाता है, इसलिए महज 42 वर्षीय रमेश को जब तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने यह जिम्मेदारी सौंपी तो वह हैरत में पड़ गए। क्योंकि हिंदुस्तान के लगभग सभी स्टेडियम के पिच क्यूरेटर अपने अनुभव से ही यह काम कर पाए हैं, लेकिन वी रमेश कुमार ने तो कभी प्रथम श्रेणी मैच की पिच तक नहीं बनाई।

विज्ञापन

MBA की पढ़ाई करने वाले कपड़ा व्यापारी हैं रमेश

तमिलनाडु में एक शहर है तिरुपुर, जो अपने कपड़ा उद्योग के लिए पहचाना जाता है। रमेश यहीं अपनी दो कंपनियां चलाते हैं, जिसका माल यूरोप तक जाता है। लगभग 700 लोगों को रोजगार देने वाले रमेश के इस काम में उनकी चार्टर एकांउटेंट पत्नी भी मदद करती हैं। इंटरनेशनल बिजेनस में एमबीए करने वाले 42 वर्षीय रमेश ने मनोविज्ञान की डिग्री भी ली है। जनवरी के पहले हफ्ते में जब रमेश को यह ऑफर मिला तो वह खुद फैसला नहीं कर पाए, उन्हें अपने परिवार से सलाह लेनी पड़ी। एक सवाल ये भी था कि इस जिम्मेदारी के दौरान उनका इतना बड़ा कारोबार संभालेगा कौन? इतनी कहानी पढ़कर आपके दिमाग में भी यह चल रहा होगा कि आखिर एक सफल बिजनेसमैन का क्रिकेट से क्या लेना-देना जो उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हादसे ने बनाया पिच क्यूरेटर

अपने कॉलेज के दिनों में 110 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय मेडल जीत चुके रमेश ने 1996 में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया था। लगभग 10 साल पहले रमेश ने तिरुपुर में क्रिकेट स्कूल खेला। नए बच्चों को बेहतर खिलाड़ी बनाने के लिए उन्होंने जमीन खरीदी और वहां बेहतरीन मैदान तैयार किए। जहां एक टर्फ पिच और 12 प्रैक्टिस पिच बनाई। अब मैदान की देखरेख में मुश्किल न आए इसलिए उन्होंने खुद यह कला सीखी। तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने उन्हें बीसीसीआई के इस कोर्स की जानकारी दी जिसमें पिच बनाना सिखाया जाता है। यह कोर्स देश के जाने-माने पिच क्यूरेटर और बिहार के पूर्व क्रिकेटर दलजीत सिंह के दिमाग की उपज थी, जो 2019 में बीसीसीआई के ग्राउंड पिच कमेटी के हेड के रूप में रिटायर हुए।

विज्ञापन

चेपॉक की पिच पर दिखेगा इंग्लिश लुक

जुलाई 2018 में कोर्स पास करने के बाद रमेश ने कोयंबटूर, तिरुपुर और सलेम में अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 बीसीसीआई टूर्नामेंट्स की कई पिच तैयार की। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में भी देश के कई वरिष्ठ क्यूरेटर्स के साथ समय गुजारा। आईपीएल 2019 के दौरान टीएनसीए उन्हें चेपॉक की पिच बनाने का निमंत्रण दे चुका था, लेकिन व्यवसायिक मजबूरियों ने रमेश को बांधे रखा। रमेश के पास पिच तैयार करने के लिए 26 मैदानकर्मियों की बड़ी टीम है।

बीसीसीआई ने मदद के लिए बोर्ड की पिच कमेटी के तपोश चटर्जी को भी भेजा है, जो बारीकी से पूरे ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। यहां दो टेस्ट मैच के लिए दो अलग-अलग प्रकार की पिच पर काम काम किया जा रहा है। एक पूर्णत: लाल मिट्टी से बन रही है दूसरी पिच मिश्रित प्रोफाइल की है। चेपॉक की लाल मिट्टी वाली पिच वानखेड़े स्टेडियम से अलग होगी, जहां का उछाल हर गेंदबाज को मदद देता है। चेन्नई में लाल मिट्टी एक बार रोल करने के बाद फ्लैट हो जाएगी। दूसरी पिच का आधार तीन इंच स्थानीय लाल मिट्टी का होगा, जिसकी ऊपर परत काली मिट्टी की होगी, किस पिच पर मैच खेला जाएगा इसका फैसला अंतिम वक्त पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed