फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: ऋषभ पंत ने भारतीय सरजमीं पर जड़ा पहला शतक, लगाए ताबड़तोड़ चौके-छक्के

Fri, 05 Mar 2021 04:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 05 Mar 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
India vs England 4th Test: Rishabh Pant century gives India solid lead against England
ऋषभ पंत - फोटो : social media

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। अपने चिर-परिचित अंदाज में इस खब्बू बल्लेबाज ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। यह भारतीय सरजमीं पर उनका पहला सैकड़ा है, जबकि टेस्ट करियर का तीसरा।

India vs England 4th Test: Rishabh Pant century gives India solid lead against England
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

सेंचुरी ठोकने के बाद ऋषभ तेजी से रन बनाना चाहते थे, लेकिन अगले ही ओवर में जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। बैक ऑफ लैंथ बॉल को जोर से मारने की कोशिश में बल्ला हाथ में ही घूम गया। गेंद शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े रूट के हाथ में सीधी समा गई और पंत को पवेलियनल लौटना पड़ा।

India vs England 4th Test: Rishabh Pant century gives India solid lead against England
ऋषभ पंत - फोटो : social media

पंत ने 118 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था। उन्होंने साल 2018 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरा टेस्ट शतक इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 (सिडनी) में लगाया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England 4th Test: Rishabh Pant century gives India solid lead against England
ऋषभ पंत - फोटो : social media

पंत टेस्ट क्रिकेट में दो से अधिक शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (6 शतक) पहले स्थान पर हैं। दूसरे व तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन-तीन शतक के साथ ऋद्धिमान साहा व ऋषभ पंत हैं। साहा ने 50 पारियों में तीन टेस्ट शतक लगाए हैं, जबकि पंत ने 33वीं में यह कमाल किया है। धोनी ने 144 पारियों में छह शतक लगाए हैं।

विज्ञापन
India vs England 4th Test: Rishabh Pant century gives India solid lead against England
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

ऋषभ पंत के लिए साल 2021 बेहतरीन रहा है। पंत ने छह पारियों में 64.37 की औसत से 515 रन बना लिए हैं। उनसे आगे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट हैं, जिन्होंने अबतक 764 रन बना चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed