फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

38 वर्षीय एंडरसन ने बनाया एक और कीर्तिमान, मैक्ग्रा और अकरम की खास क्लब में हुए शामिल

Fri, 05 Mar 2021 03:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Mar 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG James Anderson became third pacer to complete 900 international wickets
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया और शुभमन गिल के बाद अजिंक्य रहाणे का भी शिकार किया। इसी दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम की।

IND vs ENG James Anderson became third pacer to complete 900 international wickets
जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया

दाएं हाथ के 38 वर्षीय गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे कर लिए। रहाणे को स्टोक्स के हाथों स्लिप में कैच करवाने के साथ ही एंडरसन 900 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे और इंग्लैंड के पहले तेज गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ दो ही गेंदबाजों ने किया था। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा (949) और पाकिस्तान के वसीम अकरम (916) विकेट लिए हैं। 

IND vs ENG James Anderson became third pacer to complete 900 international wickets
मुथैया मुरलीधरन

बात करें अन्य गेंदबाजों की तो तीन दिग्गज स्पिनर भी यह कारनामा कर चुके हैं। इनमें श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (1347), ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न (1001) और भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले के नाम पर 956 विकेट दर्ज हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG James Anderson became third pacer to complete 900 international wickets
जेम्स एंडरसन

एंडरसन ने इससे पहले गुरुवार को मैच के पहले दिन भी एक खास उपलब्धि हासिल की थी। शुभमन गिल को आउट करने के साथ ही उन्होंने टेस्ट में 104 बार किसी खिलाड़ी को शून्य पर आउट किया और इस मामले में ग्लेन मैक्ग्रा की बराबरी की। 

विज्ञापन
IND vs ENG James Anderson became third pacer to complete 900 international wickets
james anderson

बता दें कि 19 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में अब 613 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 269 और टी-20 में 18 विकेट निकाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed