{"_id":"60403fb78ebc3ed3f7129759","slug":"india-vs-england-4th-test-match-today-see-playing-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के निशाने पर लॉर्ड्स का टिकट, इंग्लैंड के खिलाफ चौथा और निर्णायक टेस्ट आज से","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के निशाने पर लॉर्ड्स का टिकट, इंग्लैंड के खिलाफ चौथा और निर्णायक टेस्ट आज से
Thu, 04 Mar 2021 07:43 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:43 AM IST
सार
- इंग्लैंड के खिलाफ चौथा व निर्णायक टेस्ट आज से, ड्रॉ से भी भारत कर लेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई
- आईसीसी के टूर्नामेंट में अच्छा नहीं भारत के सबसे सफल कप्तान कोहली का रिकॉर्ड
- 60वां मैच होगा यह कोहली की कप्तानी में टीम का। वह टीम इंडिया की सर्वाधिक टेस्ट में अगुवाई करने के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे
- 401 विकेट ले चुके हैं अश्विन अब तक। अगर वह इस टेस्ट में पांच और विकेट ले लेते हैं तो वह वेस्टइंडीज के दिग्गज कर्टली एम्ब्रोस (405 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 15वें गेंदबाज बन जाएंगे
- प्रसारण : सुबह 9:30 बजे से
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट एंड कंपनी के लिए बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला चौथा व निर्णायक मैच काफी अहम है। यह मैच ही तय करेगा कि जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेलेगी या फिर ऑस्ट्रेलिया।
विज्ञापन
भारतीय टीम चार मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे ऐसे में भारतीय टीम अगर यह मैच ड्रॉ भी करा लेती है तो भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लेगी। इंग्लैंड की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। लेकिन अगर यह टेस्ट जीत जाती है तो फिर भारत को भी खिताबी मुकाबले से बाहर कर देगी और टिम पेन की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
वैसे ही कप्तान कोहली का आईसीसी के टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। वह अभी तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पाए हैं। ऐसे में भारत के सबसे सफल कप्तान कोहली चाहेंगे की उनकी टीम रिकॉर्ड 11वीं जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करे और फिर ऐतिहासिक लॉर्ड्स में चैंपियन भी बने। इससे उनका पर आईसीसी ट्रॉफी न जीत पाने का दाग भी धुल जाएगा।
विज्ञापन
वहीं इंग्लैंड की टीम के लिए इस मैच में अधिक कुछ दांव पर नहीं लगा है। टीम इस मैच में जीत के साथ सीरीज ड्रॉ कराके अपनी प्रतिष्ठा बचाना चाहेगी।
अक्षर-अश्विन ने झटके हैं 42 विकेट : अक्षर और अश्विन ने मिलकर अब तक सीरीज में 42 विकेट चटकाए हैं। कोहली उनके विकेटों के आंकड़ों में और इजाफा होता देखना चाहेंगे। भारतीय स्पिनरों ने पहले तीन टेस्ट में इंग्लैंड के 60 में से 49 विकेट चटकाए हैं। कोहली को स्पिनरों के साथ कोई शिकायत नहीं है जिन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है। उन्हें हालांकि बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
बल्लेबाजों ने किया निराश : भारतीय बल्लेबाज अब तक सीरीज में दबदबा बनाने में नाकाम रहे हैं। रोहित शर्मा ने सीरीज में अब तक 296 रन बनाए हैं जो दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अश्विन के 176 रन के आंकड़े से 120 रन अधिक हैं।
रोहित के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज अब तक स्पिन की अनुकूल पिचों पर आत्मविश्वास के साथ नहीं खेल पाया है। कोहली ने दो अर्द्धशतक जड़े हैं लेकिन अब तक गेंदबाजों पर दबदबा बनाने वाली पारी नहीं खेल पाए हैं जिसके लिए वह जाने जाते हैं। रहाणे, पुजारा और गिल तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ एक-एक अच्छी पारी खेल पाए हैं।
उमेश की हो सकती है वापसी : भारतीय टीम अंतिम मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी। ऐसे में उमेश यादव की अंतिम एकादश में वापसी हो सकती है। ये देखना होगा कि उनके जोड़ीदार इशांत शर्मा होंगे या मोहम्मद सिराज।
दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है इंग्लैंड : इंग्लैंड की लचर बल्लेबाजी में खराब टीम चयन का भी हाथ रहा है। कप्तान जो रूट (333 रन) ने पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा लेकिन उनके और दूसरे सर्वोच्च स्कोर बने स्टोक्स (146) के बीच 187 रन का अंतर है।
रूट ने तीसरे टेस्ट में गेंदबाजी में भी कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। टीम अंतिम टेस्ट में दो विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतर सकती है।
बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच (16 विकेट) ने प्रभावित किया है लेकिन उनकी अपनी सीमाएं हैं और वह अक्षर की तुलना में औसत 10 किमी प्रतिघंटा कम की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। एक बार फिर स्पिन की अनुकूल पिच की संभावना को देखते हुए उन्हें डॉम बेस का साथ मिल सकता है। बेस ने चेन्नई में पहले टेस्ट में प्रभावित किया था लेकिन इसके बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
अक्षर तोड़ सकते हैं हरभजन का रिकॉर्ड : अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ही चेन्नई में पदार्पण किया था। इसमें उन्होंने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए थे। तीसरे टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में पांच विकेट समेत कुल 11 झटके थे।
अगर अक्षर चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में 5-5 विकेट लेते हैं, तो हरभजन सिंह (4 पारियों में पांच विकेट) को पीछे छोड़ देंगे। टेस्ट में लगातार पारियों में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के चार्ली टर्नर (6) के नाम है। उन्होंने 1888 में ऐसा किया था।
टीम इंडिया 550 टेस्ट खेलने वाली चौथी टीम बनेगी : भारतीय टीम ने अब तक 549 टेस्ट खेले हैं। टीम इंडिया चौथा टेस्ट खेलने के साथ ही 550 टेस्ट खेलने वाली चौथी टीम बन जाएगी। इंग्लैंड (1,033)पहले, ऑस्ट्रेलिया (834) दूसरे और वेस्टइंडीज (552) तीसरे नंबर पर है।
टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, ऋद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव व लोकेश राहुल।
इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफरा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉउली, बेन फोक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, डॉम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।