फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England 3rd T20 Dream Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi

IND vs ENG Playing 11: इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने उतरेगा भारत, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Sun, 10 Jul 2022 04:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 04:06 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम 3-0 से इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। रोहित शर्मा इस साल बतौर कप्तान कोई मैच नहीं हारे हैं और इस मैच में वो अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेंगे। 
 

विज्ञापन
India vs England 3rd T20 Dream Playing 11 Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीत चुकी है और सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है। अब भारत की कोशिश इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने की होगी। पहले मैच में शानदार जीत के बावजूद दूसरे मैच में भारतीय टीम कई बदलाव के साथ उतरी थी। तीसरे मैच में भी टीम इंडिया में बदलाव की संभावना है। हालांकि, बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे भुवनेश्वर की जगह किसी युवा गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


पहले मैच में भारत ने 50 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया था। बाकी बल्लेबाजों ने भी आक्रामक बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया था। गेंदबाजी में भुवनेश्वर ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरे मैच में जडेजा ने अच्छा स्कोर कर टीम का स्कोर 170 तक पहुंचाया और फिर भुवनेश्वर की अगुआई में सभी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

भुवनेश्वर और चहल को मिल सकता है आराम
भुवनेश्वर कुमार और युजवेन्द्र चहल ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इन दोनों को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। हार्दिक पांड्या भी वापसी के बाद से बेहतरीन लय में दिखे हैं और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में हार्दिक को भी आराम दिया जा सकता है। हालांकि, वो टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे और फिलहाल पूरी तरह फिट हैं। ऐसे में कप्तान रोहित उन्हें आराम देकर लय बिगाड़ने से बच सकते हैं।

युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक को इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला है और इस मैच में भी उन्हें मौका मिलने की संभावना कम है। हालांकि, चहल की जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल। 

इंग्लैंड की संभावित टीम
जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मालन, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, मोइन अली, सैम करन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, मैथ्यू पर्किंसन। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed