फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england 3rd day of fifth test live scorecard updates at oval london

कुक की दमदार पारी से इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट पर कसा शिकंजा, टीम इंडिया पर ली 154 रन की बढ़त

Mon, 10 Sep 2018 07:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
india vs england 3rd day of fifth test live scorecard updates at oval london
एलिस्टर कुक

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी व अंतिम टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 43 ओवर में 2 विकेट के नुकासन पर 114 रन बना लिए हैं। फिलहाल, एलिस्टर कुक 46* और जो रूट 29* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस तरह मेजबान टीम इंग्लैंड ने टीम इंडिया पर 154 रन की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 292 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त मिली। पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से रविंद्र जडेजा ने नाबाद 86 रन की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन


दूसरे पारी में बल्लेबाजी करने उतरे एलिस्टर कुक और कीटोन जेन्गिंस की जोड़ी ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं दिलाई। 27 रन के स्कोर पर कीटोन जेन्गिंस (10) के रूप में पहला विकेट गिरा। मोहम्मद शमी ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर जेन्गिंस को आउट किया। पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्बेबाजों के बीच 27 रन की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मोईन अली (20) के रूप में इग्लैंड को दूसरा झटका लगा। रविंद्र जडेजा ने उन्हें 28वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। दूसरे विकेट के लिए कुक और मोईन के बीच 35 रन की साझेदारी हुई।

india vs england 3rd day of fifth test live scorecard updates at oval london
हनुमा विहारी

इससे पहले टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल 51 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन से आगे खेलना शुरू किया था। तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी हनुमा विहारी और रविंद्र जडेजा की जोड़ी ने टीम इंडिया के स्कोर को काफी आगे तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाज के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। मगर 77वें ओवर की चौथी गेंद पर मोईन अली ने उन्हें विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया।

विहारी ने 124 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 104 गेंदों में अपना उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का डेब्यू अर्धशतक है। इसी के साथ डेब्यू अर्धशतक जड़ने वाले वह 26वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। सातवें विकेट के लिए जडेजा और विहारी के बीच 77 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद 83वें ओवर की पांचवीं गेद पर मोईन अली ने आठवें विकेट के रूप में इशांत शर्मा को 4 रन के स्कोर पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वहीं, 86वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आदिल राशिद ने मोहम्मद शमी (1) को स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, जसप्रीत बुमराह के रूप में टीम इंडिया का आखिरी व अंतिम विकेट गिरा। 95वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह रन आउट हो गए। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन, स्टोक्स और मोईन अली ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट, जबकि ब्रॉड, करन और राशिद ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

india vs england 3rd day of fifth test live scorecard updates at oval london
टीम इंडिया

बता दें कि पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन दो बदलाव किया गया है। हनुमा विहारी को हार्दिक पांड्या की जगह टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दिया गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा को आर अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया है।

टीमें इस प्रकार हैंः

टीम इंडिया : लोकेश राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह। 

इंग्लैंड टीम: एलिस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, सैम करन, मोइन अली, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed