{"_id":"582e7cb34f1c1bf23c8fef5f","slug":"india-vs-england-2nd-test-in-vizag-day-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndVsEng: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड की आधी टीम आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsEng: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड की आधी टीम आउट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Nov 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 103 रन बना लिए हैं, मगर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी हैं। दिन के आखिरी सत्र में इंग्लैंड ने 69 रन बनाए जबकि 4 विकेट गंवाए। चाय तक के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड पहली पारी में 352 रन पीछे है और उसके सिर्फ 5 विकेट ही बाकी हैं।
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने कप्तान एलेस्टर कुक को 2 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद हमीद जल्दबाजी में रन आउट हो गए। बेन डकेट और मोइन अली भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। जो रूट ने हालांकि अच्छी बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी पूरी की, मगर अश्विन ने उन्हें फांस लिया। इंग्लैंक के लिए जॉनी बेयरस्टो (12) और बेन स्टोक्स (12) क्रीज पर संघर्ष कर रहें हैं। भारत के लिए अश्विन ने 2 जबकि शमी और जयंत ने 1-1 विकेट चटकाया। इग्लैंड के लिए जो रूट ने 58 रन बनाए।
SCORECARD
इससे पहले भारतीय पारी 455 रन पर सिमट गई। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 167 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने भी शानदार शतक जमाते हुए 119 रन की पारी खेली। इसके अलावा रविचंद्रन ने 58 और जयंत यादव ने 35 रन की उपयोदी पारी खेली। भारत ने आखिरी 3 विकट के लिए 92 रन जोड़े।
विज्ञापन
इग्लैंड के लिए आज गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की और 6 विकेट झटके। मोइन अली ने कोहली समेत 3 विकेट लिए। आदिल राशिद को 2 विकेट मिले। बेन स्टोक्स के खाते में अश्विन का विकेट आया। दिन की शुरुआत में मोइन अली ने एक के बाद एक भारत को 3 झटके दिए।