फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs england 2018 third test trent bridge nottingham second day live updates

ENGvIND: दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया को मिली 292 रन की बढ़त, पांड्या ने झटके 5 विकेट

Mon, 20 Aug 2018 12:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
India vs england 2018 third test trent bridge nottingham second day live updates
virat kohli

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 31 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना चुकी है। चेतेश्वर पुजारा 33* और विराट कोहली 8* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। फिलहाल, इस मुकाबले में टीम इंडिया 292 रन की बढ़त बना ली है,जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं।

विज्ञापन


दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन और केएल राहुल की जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने उन्हें बोल्ड किया। वह 33 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। पहले विकेट के लिए धवन के साथ उन्होंने 60 रन की साझेदारी की। इसके बाद आदिल राशिद ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को विकेटकीपर जॉनी वेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 63 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने पुजारा के साथ 51 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में राशिद और स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन


इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 329 रन बनाई। जिसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड की पहली पारी 161 रन पर ही सिमट गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 168 रन की बढ़त मिली। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 5 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया द्वारा पहली पारी में मिले 329 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की टीम को एलिस्टर कुक और कीटोन जेनिंग्स की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर इशांत शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वह 42 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। पहले विकेट के लिए कुक और जेनिंग्स के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। इसके तुरंत बाद अगले ही ओवर (12वें) की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कीटोन जेनिंग्स (20) को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

इसके बाद 20वें ओवर की पहली गेंद पर इशांत शर्मा ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज ओलिवर पोप (10) को अपना शिकार बनाया। शर्मा ने पोप को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट कराया। तीसरे विकेट के लिए पोप और रूट के बीच 21 रन की साझेदारी हुई। ऑलराुंडर हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने 25वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (16) को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

30वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने मेजबान इंग्लैंड को पांचवा झटका दिया। उन्होंने बेन स्टोक्स (10) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगले ही ओवर (31वें) में हार्दिक पांड्या ने जॉनी बेयरस्टो (15) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट करकार पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर पांड्या ने क्रिस वोक्स को अपना शिकार बनाया। पांड्या ने वोक्स को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

इसके बाद पांड्या ने आदिल राशिद (5) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने अपने डेब्यू मुकाबले में अभी तक अच्छी विकेटकीपिंग की है। राशिद का कैच इस मुकाबले का उनका पांचवा कैच था। वहीं, 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पांड्या ने स्टुअर्ट ब्रॉड को LBW आउट कर पवेलियन भेजा। 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने जोस बटलर (39) को स्थानापन्न खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। बटलर और एंडरसन के बीच आखिरी विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। टीम इंडिया की तरफ से पांड्या के अलावा बुमराह और इशांत शर्मा ने 2-2, जबकि मोहम्मद शमी ने 1 विकेट झटके।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन (35) और केएल राहुल (23) की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई थी। इसके बाद विराट और रहाणे की जोड़ी ने भारतीय टीम को एक विशाल स्कोर की ओर बढ़ाया था। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 159 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई थी। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा (14), हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाए। 

बता दें कि दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल 307/6 से आगे खेलना शुरू किया है। खेल के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को स्टुअर्ट ब्रॉड ने सातवां झटका दिया। उन्होंने डेब्यू बल्लेबाज ऋषभ पंत को 92वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह 51 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाए। उन्होंने दूसरे दिन मात्र 2 रन ही जोड़ पाए।

पंत ने पहले दिन के 22 रन से आगे खेलना शुरू किया था। पंत और अश्विन के बीच सातवें विकेट के लिए 16 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद ब्रॉड ने आर अश्विन को 94वें ओवर की चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 94वें ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर क्रमशः मोहम्मद शमी (3) और जसप्रीत बुमराह (0) को तेज गेंदबाज एंडरसन ने पवेलियन भेजा। दूसरे दिन स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी की। कुल मिलाकर पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन, ब्रॉड और वोक्स ने संयुक्त रूप से 3-3 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed