फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england 2018 fourth test second day rose bowl live scorecard

ENGvIND: दूसरे दिन का खेल खत्म, पुजारा का नाबाद शतक, दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर 6/0

Sat, 01 Sep 2018 06:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
india vs england 2018 fourth test second day rose bowl live scorecard
पुजारा

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच  साउथहैम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई।

विज्ञापन


इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हुई। स्टम्प तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 4 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 6 रन बना लिए हैं। फिलहाल, एलिस्टर कुक 2* और कीटन जेनिंग्स 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 132 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 257 गेदों का सामना किया और 16 चौके जड़े। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में मोईन अली ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल टीम इंडिया ने 4 ओवर में 19/0 से आगे शुरू किया था। दूसरे दिन टीम इंडिया को पहला झटका ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल (19) के रूप में लगा। राहुल को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एलबीडब्लयू आउट कर डगआउट भेजा। हालांकि इस विकेट पर सलामी बल्लेबाज द्वारा लिया गया रिव्यू भी खराब गया। रिव्यू के बाद अंपायर का फैसला सही ठहराया गया।

पहला विकेट गिरने के बाद दूसरे ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने थोड़ी देर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें भी स्टुअर्ट ब्रॉड ने सिर्फ 23 रन के स्कोर पर क्रीज से चलता कर दिया। ब्रॉड ने धवन को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। धवन ने अपनी पारी में तीन चौके जड़े।

पुजारा और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए की 92 रन की साझेदारी

india vs england 2018 fourth test second day rose bowl live scorecard
विराट-पुजारा

इसके बाद पुजारा और कप्तान विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को मजबूत किया। कप्तान कोहली को सैम करन ने कुक के हाथों कैच आउट कराकर इस महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 71 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। जल्द ही बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (11) को एलबीडब्ल्यू आउट करके मेहमान टीम को जोरदार झटका दिया।

इसके बाद चेतेश्वर पुजारा रन बनाते रहे, जबकि दूसरे छोर पर पंत ने क्रीज पर जमने का प्रयास किया। हालांकि, मोइन अली ने अपनी फिरकी के जाल में पंत को उलझाया और एलबीडब्ल्यू आउट करके टीम इंडिया को करारा झटका दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।

पंत के आउट होने के बाद क्रीज पर पुजारा का साथ देने उतरे हार्दिक पांड्या भी ज्यादा देर तक उनका साथ नहीं दे सके और मोइन अली की फिरकी के जाल में फंस गए। मोइन अली ने पांड्या (4) को रूट के हाथों शॉर्ट मिड विकेट पर कैच आउट करवाया।

मैदान पर मोइन अली का जादू यहीं पर नहीं सिमटा। इसके थोड़ी ही देर बाद अली ने क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे आर अश्विन (1) और मोहम्मद शमी (0) की क्रीज से चलता किया। मोइन अली ने दोनों ही खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

इसके बाद क्रीज पर पुजारा का साथ देने उतरे इशांत शर्मा ने थोड़ी देर तक इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया। इशांत शर्मा (14) को मोइन अली ने एलिस्टर कुक के हाथों कैच आउट करवाकर  मैच में अपने पांच विकेट पूरे किए। इसके बाद 85वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रॉड ने बुमराह को कुक के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय पारी का अंत किया। मोईन अली के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3 और करन-स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए।

मैच के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी का आगाज करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 246 रन पर सिमट गई थी। मेजबान इंग्लैंड की तरफ से सैम करन ने सबसे ज्यादा 78 रन की पारी खेली। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इंग्लैंड को पहले दिन ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed