07:44 PM, 24-Feb-2020
भारत का विजयी रथ बरकरार, दर्ज की लगातार दूसरी जीत
शेफाली वर्मा (39 रन, 17 गेंद, 2 चौके और 4 छक्के) और जेमिमा रोड्रिगेज (34) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने सोमवार को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। शेफाली को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ मैच चुना गया। 16 साल और 27 दिन की उम्र में शेफाली मैन ऑफ द मैच का अवार्ड पाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं हैं।
पर्थ में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के छठे मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 18 रन से हरा दिया। वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर महिला टी-20 वर्ल्ड कप का शानदार आगाज किया था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम आठ विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी और मैच हार गई। भारत की तरफ से पूनम यादव के अलावा शिखा पांडे और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से निगर सुल्ताना ने 35 और मुर्शिदा खातून ने 30 रनों का योगदान दिया।
07:38 PM, 24-Feb-2020
छह गेंदों में बांग्लादेश को चाहिए 22 रन
बांग्लादेश को इस जीत के लिए छह गेंदों में 22 रन की दरकार है, जो काफी मुश्किल लग रहा है। अब लग रहा है कि भारत के खात में यह जीत होगी।
07:30 PM, 24-Feb-2020
दो ओवर में गिरे दो विकेट
16.4 और 17.3 ओवर्स में क्रमशः बांग्लादेश के दो विकेट गिरे। 16.4 ओवर्स में गायकवाड़ ने निगर सुल्ताना (35) को अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच आउट कराया, जबकि 17.3 ओवरों में पूनम यादव ने जहानारा आलम को अपना शिकार बनाया।
07:27 PM, 24-Feb-2020
बांग्लादेश को लगा पांचवा झटका
15.1 ओवर्स में पूनम यादव ने बांग्लादेश को पांचवा झटका दिया। पूनम ने फहिमा खातून (17) को शफाली के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके साथ ही बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। भारत के पक्ष में यह मैच नजर आ रही है।
07:07 PM, 24-Feb-2020
बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा
अरुंधित रेड्डी ने अपना दूसरा विकेट लिया। नई बल्लेबाज फरगना हक बिना खाता खोले आउट।
07:03 PM, 24-Feb-2020
बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा
पूनम यादव को मिली पहली सफलता। विकेट के पीछे तानिया भाटिया की जबरदस्त फुर्ती और 17 गेंदों में 10 रन बनाकर संजीदा इस्लाम स्टंपिंग हुई। 11 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 61/3, निगार सुल्ताना (16) और फरगना हक (0)
06:51 PM, 24-Feb-2020
बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा
44 पर बांग्लादेश ने खोया दूसरा विकेट। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर मीडियम पेसर अरुंधति रेड्डी ने मुर्शिदा को मिड ऑफ पर ऋचा घोष के हाथों लपकवाया। मुर्शिदा खातुन ने 26 गेंदों पर 30 रन बनाए। आठ ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 44/2, संजीदा इस्लाम 10) और निगार सुल्ताना (0)
06:42 PM, 24-Feb-2020
पावरप्ले का अंत
छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 33/1, मुर्शिदा खातुन (22) और संजीदा इस्लाम (8)
06:33 PM, 24-Feb-2020
एक ओवर में तीन चौके
बांग्लादेश के लिहाज से बड़ा ओवर। तीसरा ओवर लेकर आईं दीप्ति शर्मा को मुर्शिदा खातुन ने एक ओवर में तीन चौके मारे। ओवर से 14 रन आए।
तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 19/1, मुर्शिदा खातुन (16) और संजीदा इस्लाम (0)
06:28 PM, 24-Feb-2020
भारत को पहली सफलता
बांग्लादेश का पहला विकेट गिर गया। दूसरे ही ओवर में शिखा पांडेय ने ओपनर शमीमा सुल्तान को निपटाया।