{"_id":"6399ea4d32a20d17c672dd4b","slug":"india-vs-bangladesh-shreyas-iyer-becomes-all-format-highest-runscorer-in-2022-overtakes-suryakumar-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shreyas Iyer: बांग्लादेश के खिलाफ शतक के करीब श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार को पीछे छोड़ इस मामले में नंबर वन बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shreyas Iyer: बांग्लादेश के खिलाफ शतक के करीब श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार को पीछे छोड़ इस मामले में नंबर वन बने
Wed, 14 Dec 2022 08:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटोग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटोग्राम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 14 Dec 2022 08:53 PM IST
सार
साल 2022 में श्रेयस अय्यर ने 38 पारियों में 48.03 की औसत से अब तक 1489 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 नाबाद रन का रहा है। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 278 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पहले दिन नाबाद पवेलियन लौटे। वह फिलहाल 169 गेंदों पर 82 रन बना चुके हैं। अपनी पारी में श्रेयस ने 10 चौके लगाए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 90 रन की पारी खेली। श्रेयस फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में हैं और इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने साल 2022 में 38 पारियों में 48.03 की औसत से अब तक 1489 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 नाबाद रन का रहा है। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। सूर्या ने इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर 43 पारियों में 40.68 की औसत से 1424 रन बनाए हैं। सूर्या बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने साल 2022 में 38 पारियों में 48.03 की औसत से अब तक 1489 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 नाबाद रन का रहा है। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। सूर्या ने इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर 43 पारियों में 40.68 की औसत से 1424 रन बनाए हैं। सूर्या बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
| खिलाड़ी | पारी | रन | औसत | 100/50 |
|---|---|---|---|---|
| श्रेयस अय्यर | 38 | 1489 | 48.03 | 1/13 |
| सूर्यकुमार यादव | 43 | 1424 | 40.68 | 2/10 |
| विराट कोहली | 39 | 1304 | 39.51 | 2/11 |
| ऋषभ पंत | 41 | 1278 | 36.51 | 3/6 |
| रोहित शर्मा | 40 | 995 | 27.63 | 0/6 |
विराट कोहली ने इस साल 39 पारियों में 39.51 की औसत से अब तक 1304 रन बनाए हैं। हालांकि, कोहली टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं और उनके पास श्रेयस को पीछे छोड़ने का अवसर होगा। श्रेयस ने टेस्ट में इस साल अब तक छह पारियों में 60.40 की औसत से 302 रन बना चुके हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है। वहीं, वनडे में श्रेयस इस साल भारत के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 15 पारियों में 55.69 की औसत से 724 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रेयस ने 17 पारियों में 35.61 की औसत से 463 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी जड़े।
| खिलाड़ी | पारी | रन | औसत |
|---|---|---|---|
| श्रेयस अय्यर | 15 | 724 | 55.69 |
| शिखर धवन | 22 | 688 | 34.40 |
| शुभमन गिल | 12 | 638 | 70.88 |
| ईशान किशन | 7 | 417 | 59.57 |
| ऋषभ पंत | 10 | 336 | 37.33 |
| खिलाड़ी | पारी | रन | औसत |
|---|---|---|---|
| ऋषभ पंत | 10 | 578 | 64.22 |
| रवींद्र जडेजा | 5 | 328 | 82.00 |
| श्रेयस अय्यर | 6 | 302 | 60.40 |
| चेतेश्वर पुजारा | 7 | 277 | 39.57 |
| विराट कोहली | 8 | 221 | 27.62 |
| खिलाड़ी | पारी | रन | स्ट्राइक
रेट |
|---|---|---|---|
| सूर्यकुमार यादव | 31 | 1164 | 187.43 |
| विराट कोहली | 20 | 781 | 138.23 |
| रोहित शर्मा | 29 | 656 | 134.42 |
| हार्दिक पांड्या | 25 | 607 | 145.91 |
| ईशान किशन | 16 | 476 | 127.95 |
| श्रेयस अय्यर | 17 | 463 | 141.15 |
ओवरऑल इस साल तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। उन्होंने 48 पारियों में 52.06 की औसत से 2291 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश के लिटन दास 46 पारियों में 40.45 की औसत से 1780 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 45 पारियों में 40.30 की औसत से 1572 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद श्रेयस अय्यर का नंबर आता है।
| खिलाड़ी | पारी | रन | औसत | 100/50 |
|---|---|---|---|---|
| बाबर आजम (PAK) | 48 | 2291 | 52.06 | 7/15 |
| लिटन दास (BAN) | 46 | 1780 | 40.45 | 3/12 |
| मोहम्मद रिजवान (PAK) | 45 | 1572 | 40.30 | 1/12 |
| श्रेयस अय्यर (IND) | 38 | 1489 | 48.03 | 1/13 |
| स्टीव स्मिथ (AUS) | 36 | 1433 | 51.17 | 3/8 |
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत सधी हुई रही थी। कप्तान केएल राहुल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई। शुभमन 20 रन बनाकर आउट हुए। राहुल भी 22 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी निभाई। पंत अर्धशतक से चूक गए और 45 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा ने फिर श्रेयस के साथ मिलकर 149 रन की साझेदारी निभाई।
पुजारा ने टेस्ट करियर का 34वां अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को तैजुल इस्लाम ने तोड़ा। पुजारा ने 203 गेंदों में 11 चौके की मदद से 90 रन की पारी खेली। वह शतक से चूक गए। बांग्लादेश की ओर से स्पिनर तैजुल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। वहीं, मेहदी को दो विकेट मिले हैं। खालिद अहमद को एक विकेट मिला है।