दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे 1000वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने बेहद खास उपलब्धि हासिल की। साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने किए।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान की भूमिका अदा करने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत के लिए अपना 99वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। इस मामले में रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
3 of 5
Rohit Sharma- Ms Dhoni
- फोटो : social Media
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर बांए हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। रैना ने भारत के लिए 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : पीटीआई
इसके अलावा रोहित ने पहले टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैच में महज आठ रन बनाते ही 'हिटमैन' ने न सिर्फ विराट कोहली को पछाड़ा बल्कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।
5 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : icc twitter
हालांकि रोहित पहले टी-20 में बड़ी व कप्तानी पारी खेलने में नाकाम रहे और पांच गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए, बावजूद इसके उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित के अब 99 मैचों में 2452 रन हो गए हैं वहीं विराट ने 72 मैचों में 50 की औसत से 2450 रन बनाए हैं।